एक ही मंच पर ओवैसी और बेनीवाल, जयपुर निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
Sign In Advertisement X राजस्थान में जयपुर निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. रविवार को उस वक्त सियासी ट्विस्ट आ गया, जब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्र…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान में जयपुर निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. रविवार को उस वक्त सियासी ट्विस्ट आ गया, जब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल एक मंच पर नजर आए.
जयपुर के भट्टा बस्ती में AIMIM और RLP की ओर से संयुक्त विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था. वार्ड नंबर-146 से AIMIM प्रत्याशी फिरोज बानो के समर्थन में हुई इस सभा को दोनों दलों के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.
जयपुर में इस बार निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहा है. पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी.
भट्टा बस्ती में हुई जनसभा में ओवैसी ने राजस्थान की सियासत में तीसरे विकल्प की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अगर बेनीवाल तीसरी ताकत के तौर पर मजबूती से उभरते हैं तो AIMIM उनका साथ देगी. निकाय चुनाव के बीच हुई इस संयुक्त सभा ने राजस्थान की सियासत में AIMIM और आरएलपी के तालमेल को लेकर चर्चा को हवा दे दी है.
Advertisement
रैली में ओवैसी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने मस्जिदों को तोड़ने और धार्मिक स्थलों को लेकर की जा रही कार्रवाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि देश में नफरत की दीवारें ऊंची करने की राजनीति बंद होनी चाहिए.
ओवैसी ने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत और हजारों क्लास रूम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना चाहिए.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


