राजस्थान के यहां निकाय चुनाव में देखने को मिलेगी नन्द- भाभी की जंग, एक दिन भरा दोनों ने नामांकन
भरतपुर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में दिलचस्प मुकाबले की बात सामने आई है। यहां अब वार्ड नंबर 61 में ननद प्रिया सिंह और भाभी नीरज के आमने-सामने मैदान में हैं। दोनों ने आज ओबीसी महिला वर्ग से नामा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
भरतपुर निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में दिलचस्प मुकाबले की बात सामने आई है। यहां अब वार्ड नंबर 61 में ननद प्रिया सिंह और भाभी नीरज के आमने-सामने मैदान में हैं। दोनों ने आज ओबीसी महिला वर्ग से नामांकन भर दिया है।
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी अपडेट मिली है। यहां नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त चुनावी गहमागहमी देखने को मिली। इसी बीच सुबह 10 बजे से ही पार्षद पद के दावेदार ढोल-नगाड़ों, डीजे और समर्थकों के भारी हुजूम के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
वार्ड 61 में दिलचस्प चुनावी जंग
यहां इस दौरान, इस बार सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 61 को लेकर हो रही है, जो ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड से एक ही परिवार की दो महिलाएं चुनावी मैदान में आमने-सामने आ गई हैं। ननद प्रिया सिंह और उनकी भाभी नीरज, दोनों ने ही पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। इस पारिवारिक और राजनीतिक मुकाबले ने पूरे क्षेत्र का ध्यान खींच लिया है। दोनों प्रत्याशियों का कहना है कि वे पानी, बिजली, सड़क, सफाई और जलभराव जैसे स्थानीय मुद्दों को हल करने के वादे के साथ मैदान में उतरी हैं।
यहां BJP-कांग्रेस की सूची का इंतजार
बता दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस की ओर से अब तक यहां अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई है। ऐसे में कई संभावित दावेदारों ने अपनी दावेदारी मजबूत रखने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। माना जा रहा है कि दोनों दलों की सूची आते ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।
रहे कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नामांकन के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की गई है और भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। नामांकन कक्ष के भीतर भीड़ रोकने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल 5 लोगों (प्रस्तावक और समर्थक) को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


