होमराजनीतिजयपुर भजनलाल सरकार जल्द लाएगी राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड, उच्च स्तरीय समिति का किया गठन
राजनीति

जयपुर भजनलाल सरकार जल्द लाएगी राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड, उच्च स्तरीय समिति का किया गठन

जयपुर : भजनलाल सरकार जल्द राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएगी. राज्य सरकार ने इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया. सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को कमेटी का अध्यक्ष बनाया. सेवानिवृत्त आईएएस श…

First India News के अनुसार24 जून 2026 को 05:46 am बजे
जयपुर भजनलाल सरकार जल्द लाएगी राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड, उच्च स्तरीय समिति का किया गठन

सौजन्य से:- First India News

जयपुर : भजनलाल सरकार जल्द राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएगी. राज्य सरकार ने इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया. सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को कमेटी का अध्यक्ष बनाया.

सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह, हाईकोर्ट के AAG बसंत सिंह छाबा, राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में सेवानिवृत्त प्राचार्य रामस्वरूप अग्रवाल, डॉ. शुचि चौहान को बनाया समिति का सदस्य, ACS होम इसके सदस्य सचिव होंगे. UCC से नये कानून में हिंदू कोड और मुस्लिम पर्सनल लॉ खत्म होंगे.

एक से ज्यादा विवाह नहीं कर सकेंगे, लिव इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. विवाह, तलाक, उत्तराधिकारी, गोद लेने और भरण पोषण जैसे मामले एक समान होंगे. जनजातियों को इस नये कानून के दायरे से बाहर रखा जाएगा. उत्तराखंड, गुजरात में कानून लागू हो चुका है, असम में राष्ट्रपति की मुहर लगना शेष है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें