जयपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, तीन डायरी में मिला करोड़ों का हिसाब
जयपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, तीन डायरी में मिला करोड़ों का हिसाब पुलिस ने वैशाली नगर से अंकित और सिद्धार्थ को डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा. Published : August 10, 20…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, तीन डायरी में मिला करोड़ों का हिसाब
पुलिस ने वैशाली नगर से अंकित और सिद्धार्थ को डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा.
Published : August 10, 2026 at 2:58 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस नेटवर्क के जरिए लोगों से रकम इकठ्ठा कर आर्थिक अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा था. दोनों आरोपी ऑनलाइन आईडी लेकर सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल माध्यम से लोगों को सट्टेबाजी के लिए प्रेरित करते थे. जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि काशीपुरा (भीलवाड़ा) हाल वैशाली नगर (जयपुर) निवासी अंकित मेहता और देवली (टोंक) हाल वैशाली नगर (जयपुर) निवासी सिद्धार्थ संभव को गिरफ्तार किया गया है.
12 मोबाइल, तीन आईपैड, सात एटीएम कार्ड जब्त: उन्होंने बताया कि आरोपी वैशाली नगर में स्थित हनुमान नगर के एक अपार्टमेंट के फ्लैट से सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग का नेटवर्क चला रहे थे. उनके पास तीन डायरियां मिली हैं, जिनमें करोड़ों रुपए की सट्टेबाजी का हिसाब मिला है. उनके कब्जे से 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन आईपैड, चार वाईफाई राउटर, सात एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, दो पासपोर्ट और हिसाब की तीन डायरियां मिली है. उनके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें- जयपुर पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 50 से ज्यादा बैंक खाते मिले
नेटवर्क की जांच की कवायद: उनका कहना है कि पुलिस जब्त किए गए दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और बैंक खातों का गहनता से विश्लेषण कर रही है. इससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और अन्य लाभार्थियों की पहचान की जा सकेगी. सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा. वैशाली नगर थानाधिकारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में एएसआई ईश्वर सिंह, मनोज, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अशोक, विक्रम, पूरणमल और देवकी शर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. साइबर सेल के कांस्टेबल रोशन कुमार की अहम भूमिका रही.
पुलिस की आमजन से यह अपील: डीसीपी ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग आर्थिक नुकसान का कारण बनती है. इसके साथ ही यह दंडनीय अपराध भी है, इसलिए किसी भी अनधिकृत गेमिंग या सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर अपनी धनराशि का निवेश करने से बचना चाहिए. ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी जा सकती है. साथ ही उन्होंने नशे, अवैध शराब, जुआ, गुंडागर्दी, साइबर अपराध और अवैध हथियारों के बारे में वाट्सएप नंबर 7300012212 पर भी दी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- दो युवकों को भाड़े पर रख पुलिसकर्मी चला रहा था सट्टेबाजी का नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

SKM-CTU का राजस्थान में विरोध प्रदर्शन, जयपुर- डूंगरपुर में रैली और जेल भरो आंदोलन

खेत में गुप्त सुरक्षा का दीमकों का खेल!


