होम›राजनीति›नितिन नवीन आज जयपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे
राजनीति

नितिन नवीन आज जयपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे

नितिन नवीन आज जयपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे हिन्दुस्तान, नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक…

Hindustan के अनुसार24 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
नितिन नवीन आज जयपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे

सौजन्य से:- Hindustan

नितिन नवीन आज जयपुर में संगठनात्मक बैठक करेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यात्रा के दौरान वे राम निवास गार्डन में श्रमदान करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर उच्च-स्तरीय संगठनात्मक बैठक करेंगे।

जयपुर, एजेंसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को जयपुर के एक दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे, पार्टी नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और जन-प्रतिनिधियों तथा युवाओं के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान नवीन शुक्रवार सुबह जयपुर के राम निवास गार्डन स्थित अल्बर्ट हॉल में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे, जहां वे पार्टी की सेवा गतिविधियों के तहत श्रमदान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और सांसदों, विधायकों, संभागीय प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ-साथ आगामी पंचायती राज चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ एक उच्च-स्तरीय संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें