जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश Jaipur Congress Protest: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में जलभराव, खराब सड़कों, सीवर की समस्या और सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
Jaipur Congress Protest: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में जलभराव, खराब सड़कों, सीवर की समस्या और सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और नगर निगम पर सवाल उठाए.
राजधानी जयपुर में सोमवार (10 अगस्त) को शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. जलभराव, टूटी सड़कों, सीवर और जगह-जगह फैले कचरे समेत दूसरी जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. इस दौरान नगर निगम कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.
कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की. कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने लगे. इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. काफी देर तक प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की गई, जिसके बाद उन्हें पीछे हटाया गया.
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की
प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक नगर निगम कार्यालय के पास हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. प्रदर्शन के दौरान एक महिला के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई. कांग्रेस की ओर से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई है.
गोविंद सिंह डोटासरा रहे मौजूद
यह प्रदर्शन जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 'हिसाब मांगो घेराव' कार्यक्रम के तहत किया गया था. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी मौजूद रहे.
इन मुद्दों को लेकर किया घेराव
कांग्रेस नेताओं ने शहर में जलभराव, खराब सड़कों, सीवर की समस्या और सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और नगर निगम पर सवाल उठाए. पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
जल्द समाधान करने की मांग
कांग्रेस का कहना है कि शहर में बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी से आम लोगों को परेशानी हो रही है. पार्टी ने नगर निगम और सरकार से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की होगी भर्ती, सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

कोटा में समय से पहले एक साथ जन्मे ट्रिपलेट, आज किया गया डिस्चार्ज, अलवर में तीन बच्चियों का जन्म

राजस्थान के किसान ने बचाने के लिए 5 लाख रुपये दफनाए; यहाँ एक साल बाद क्या हुआ - न्यूज़ लाइव


