मानसून रिटर्न्स: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: धौलपुर-करौली में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 20 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर सहित पूर्वी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और धौलपुर-करौली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में 20 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर सहित पूर्वी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और धौलपुर-करौली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है, जबकि जोधपुर व बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान मुख्यतः शुष्क रहेगा।
जयपुर: राजस्थान में बीते दो दिनों से सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 अगस्त से राज्य के पूर्वी भागों में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोन सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ फिरोजपुर, करनाल और हरदोई से गुजरते हुए लो प्रेशर एरिया तक सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है।
पूर्वी राजस्थान में आज से बारिश के आसार
मौसम केंद्र के मुताबिक, 20 से 23 अगस्त तक जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वही धौलपुर और करौली जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे गति से चलेगी हवाएं
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार कई क्षेत्रों में बादलों की गरज, वज्रपात (बिजली गिरने) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी जयपुर के अनुसार मौसम का पूर्वानुमान भी सुखद अहसास देने वाला है। 21 से 24 अगस्त के दौरान भी पूर्वी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां लगातार जारी रह सकती हैं।
पश्चिमी राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम
पूर्वी हिस्से में बारिश की वापसी के विपरीत, पश्चिमी राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त ही बनी रहेगी। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि इन इलाकों में पूरी तरह से सूखा नहीं रहेगा। बीकानेर संभाग के उत्तरी इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं और चुरू) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


