जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कंबल में छुपा रखा था मोबाइल, मुकदमा दर्ज
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कंबल में छुपा रखा था मोबाइल, मुकदमा दर्ज जयपुर सेंट्रल जेल में नहीं थम रहा बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला. Published : September 10, 2026 at 5:43 PM IST जयपुर: राज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कंबल में छुपा रखा था मोबाइल, मुकदमा दर्ज
जयपुर सेंट्रल जेल में नहीं थम रहा बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला.
Published : September 10, 2026 at 5:43 PM IST
जयपुर: राजस्थान में जयपुर की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब विधायक कोष में धांधली के आरोप में जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला है. उन्होंने कंबल में मोबाइल छुपा रखा था.
जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान में उनके पास मोबाइल मिला, जिसे जेल प्रशासन ने जब्त कर लिया है. अब जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर जयपुर के लालकोठी थाने में बलजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. लालकोठी थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.
पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव ईडी का शिकंजा, विधायक कोष से घटिया खेल सामग्री की आपूर्ति व घोटाले का आरोप
जेल प्रशासन ने दर्ज करवाया मुकदमा : लालकोठी थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने गुरुवार को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से थाने में एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जिसमें बताया गया है कि जेल प्रशासन की ओर से बुधवार को दोपहर में वार्ड नंबर 5 में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान विचाराधीन बंदी पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास एक मोबाइल मिला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने मोबाइल को कंबल में छुपा रखा था. जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर लालकोठी थाना पुलिस को सौंप दिया है. इस पूरे मामले को लेकर जेल प्रहरी विष्णु की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है.
दो दिन पहले मिले थे 13 मोबाइल : जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है. इसे लेकर जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर तलाशी अभियान चलाया जाता है. दो दिन पहले भी जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर अलग अलग वार्ड से 13 मोबाइल जब्त किए थे. इसे लेकर भी जेल प्रशासन की ओर से लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जेल में बंदियों के पास मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं. मोबाइल मिलने के मामले में पुलिस बलजीत यादव से भी पूछताछ कर सकती है.
स्पोर्ट्स किट खरीद में धांधली के आरोप हैं यादव पर : बहरोड़ से विधायक रहे बलजीत यादव के खिलाफ विधायक कोष में तीन करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप हैं. इसी मामले में वह जेल में बंद हैं. बहरोड़ की सरकारी स्कूलों में स्पोर्ट्स किट की खरीद में गबन के आरोप बलजीत यादव पर लगे हैं. आरोप है कि स्कूलों में वितरण के लिए तीन गुना कीमत पर स्पोर्ट्स किट खरीदे गए. फर्जी फर्मों के जरिए स्पोर्ट्स किट खरीद के भी आरोप हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


