जोधपुर में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल
जोधपुर में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुपहिया वाहनों के साथ–साथ चार पहिया वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. Published : August 18, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल
स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुपहिया वाहनों के साथ–साथ चार पहिया वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया.
Published : August 18, 2026 at 2:03 PM IST
जोधपुर: शहर में तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों का कहर जारी है. मंगलवार सुबह आखलिया चौराहा से बॉम्बे मोटर चौराहा के बीच स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार ने कहर ढहाया. स्कॉर्पियो चालक ने आधा दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए. इनमें दो को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया है. प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है.
थानाधिकारी सुंदरकला ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक को डिटेन कर लिया है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुपहिया वाहनों के साथ–साथ चार पहिया वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. दो बाइक स्कार्पियों के नीचे ही फंस गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 41 वर्षीय व्यवसायी कुणाल बाहेती की पत्नी प्रिया बाहेती ने बताया कि वो बॉम्बे मोटर चौराहा से अपनी बाइक से घूम रहे थे. इस दौरान स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर उड़ा दिया. उन्हें लोग ऑटो में डालकर एमडीएम अस्पताल लेकर आए थे. उनके मल्टीपल फ्रेक्चर हुए हैं. सिर में भी चोट आई है.
चाय की थड़ी पर काम करने वाला गंभीर: बॉम्बे मोटर चौराहा के पास चाय की थड़ी पर काम करने वाले एक युवक को भी स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया. जिसके चलते उसे गंभीर चोट आई है. उसकी पहचान 17 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है. भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बारासा ने बताया कि विशाल वहां सड़क किनारे खड़ा था. उसे चपेट में ले लिया. विशाल के पिता की मौत करीब के माह पहले हुई है. घर में कोई कमाने वाला नहीं है. परिवार को न्याय मिलना चाहिए.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में आज ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा: बसों का रूट भी बदला, डिग्गी कल्याण की पदयात्रा निकलेगी - Jaipur News

सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को हिरासत में लिया - Jaipur News

डिग्गी कल्याणजी की पदयात्रा जयपुर से रवाना: भजनों पर नाचते-गाते चले भक्त; चौड़ा रास्ता से सांगानेर तक जगह-जगह भंडारे लगे - Jaipur News


