निकाय चुनाव: कहीं पुलिस कस्टडी में वोट, कहीं जेठानी-देवरानी आमने-सामने; डिप्टी मेयर चुनाव में रोचक मुकाबले
निकाय चुनाव: कहीं पुलिस कस्टडी में वोट, कहीं जेठानी-देवरानी आमने-सामने; डिप्टी मेयर चुनाव में रोचक मुकाबले राजस्थान में सात नगर निगमों के डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों के उपसभापति और 251 नगर पालिकाओं के उपाध्यक्ष पदों के ल…

सौजन्य से:- Amar Ujala
निकाय चुनाव: कहीं पुलिस कस्टडी में वोट, कहीं जेठानी-देवरानी आमने-सामने; डिप्टी मेयर चुनाव में रोचक मुकाबले
राजस्थान में सात नगर निगमों के डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों के उपसभापति और 251 नगर पालिकाओं के उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। कई जगह रोचक मुकाबले हैं।
विस्तार
राजस्थान में नगरीय निकायों के डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। प्रदेश के सात नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
पुलिस कस्टडी में वोट देने पहुंचे बीजेपी के बागी
उदयपुर जिले की फतहनगर नगरपालिका में बीजेपी के बागी पार्षद राजेश चपलोत को सोमवार को चेयरमैन चुनाव के दौरान पुराने एससी-एसटी मामले में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को वह पुलिस कस्टडी में ही उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान करने पहुंचे।
पाली में बीजेपी-कांग्रेस के सामने निर्दलीय चुनौती
पाली नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने विक्रम पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस के महबूब अली टी ने पार्टी से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढें- Live
Rajasthan Nikay Chunav 2026: 301 निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
जैसलमेर में देवरानी-जेठानी आमने-सामने
जैसलमेर नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में पारिवारिक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी की ओर से वार्ड-6 की पार्षद मधुबाला देवी सिंह चौहान मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने उनकी जेठानी और वार्ड-22 की पार्षद प्रेमलता चौहान को प्रत्याशी बनाया है।
भीलवाड़ा में दोनों पद निर्विरोध
भीलवाड़ा नगर निगम में मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर का चुनाव भी निर्विरोध हो गया। बीजेपी के राधेश्याम सोमानी को निर्विरोध डिप्टी मेयर चुना गया। इससे पहले बीजेपी की जसवंत कंवर भी निर्विरोध मेयर निर्वाचित हुई थीं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


