जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका, सुनसान इलाके में मिली कई दिन पुरानी बॉडी
जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका, सुनसान इलाके में मिली कई दिन पुरानी बॉडी जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके का मामला, जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल ने जुटाए सबूत. Published : August 20, 2026 at 1…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में बुजुर्ग की हत्या के बाद शव कंबल में लपेटकर फेंका, सुनसान इलाके में मिली कई दिन पुरानी बॉडी
जयपुर में सांगानेर सदर थाना इलाके का मामला, जांच में जुटी पुलिस, एफएसएल ने जुटाए सबूत.
Published : August 20, 2026 at 11:59 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में एक बुजुर्ग की हत्या कर शव सुनसान इलाके में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुजुर्ग की उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है. बुजुर्ग का शव आज गुरुवार सुबह सुनसान जगह कंबल में लिपटा मिला. शव डिकंपोज हो चुका था और दुर्गंध आ रही थी. ऐसे में शव कई दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है. यह घटना जयपुर (दक्षिण) जिले में सांगानेर सदर थाना इलाके की है. प्रारंभिक रूप से मिले साक्ष्यों के आधार पर बुजुर्ग की हत्या कहीं और करने के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए सुनसान जगह फेंकने की संभावना जताई जा रही है.
पुलिस पहुंची, एफएसएल ने जुटाए सबूत : सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि आज गुरुवार सुबह सुनसान इलाके में शव मिलने की जानकारी मिली थी. थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बुजुर्ग का शव कंबल में लिपटा मिला. बॉडी डिकंपोज हो गई और दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. उनका कहना है कि प्रारंभिक तौर पर कहीं और हत्या कर शव ठिकाने लगाने के इरादे से फेंकने की बात सामने आ रही है. पूरे मामले को लेकर तफ्तीश जारी है.
इसे भी पढ़ें: पत्नी ने पति को प्रेमी संग मिल उतारा मौत के घाट, शादी के पहले से चल रहा था अफेयर, दोनों गिरफ्तार
मामले का खुलासा करने में जुटी पुलिस : थानाधिकारी का कहना है कि शव की शिनाख्त 75 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों से बुजुर्ग के घर से लापता होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि जहां शव मिला है. वहां पहुंचने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शव फेंकने वालों की पहचान करने की कवायद जारी है. इसके अलावा तकनीकी विश्लेषण से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


