सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु जयपुर में सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों के अंदर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए. इनमें महिला श्रद्…

सौजन्य से:- ABP News
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ जयपुर, भोले की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
जयपुर में सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों के अंदर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए. इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी ज्यादा नजर आई.
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर पिंक सिटी जयपुर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था. सुबह होते-होते मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे. इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी ज्यादा नजर आई.
श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को दूध, जल, शहद, बेलपत्र और फूल अर्पित कर जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं. भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ देश और समाज की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सावन के आखिरी सोमवार का व्रत भी रखा है.
‘पूरे कुएं में भांग घुली है’, सिरोही में जांच रिपोर्ट पर बरसे पूर्व कांग्रेस विधायक
श्रद्धालुओं ने दिखा खास उत्साह
महिला श्रद्धालु बंशी लाल, दिव्या और डिंपल ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और पूजन को लेकर खास उत्साह है. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच रहे हैं और पूरे विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं.
वहीं, आदर्श नगर शिव मंदिर के पुजारी विषम गिरि ने बताया कि आखिरी सोमवार को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.
भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
सुहाने मौसम के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजन में काफी सहूलियत मिल रही है. मंदिर परिसरों और आसपास भोलेनाथ के भजन गूंज रहे हैं और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वहीं, बड़ी संख्या में कांवड़िए भी पवित्र नदियों और सरोवरों का जल लेकर शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं. कांवड़िए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं.
जयपुर में जगह-जगह कांवड़ियों का विशेष स्वागत भी किया जा रहा है. सावन के आखिरी सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पूरे शहर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं और जयपुर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है.
राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


