पर्यटकों से भरी बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतरी, स्टैचू ऑफ यूनिटी से लौट रहे थे जयपुर
पर्यटकों से भरी बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतरी, स्टैचू ऑफ यूनिटी से लौट रहे थे जयपुर टूरिस्ट बस से एकता नगर गुजरात में स्टेचू ऑफ यूनिटी से देखकर लौट रहे थे. Published : October 2, 2026 at 10:24 AM IST कोटा : दिल्ली-मुंबई एक…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पर्यटकों से भरी बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतरी, स्टैचू ऑफ यूनिटी से लौट रहे थे जयपुर
टूरिस्ट बस से एकता नगर गुजरात में स्टेचू ऑफ यूनिटी से देखकर लौट रहे थे.
Published : October 2, 2026 at 10:24 AM IST
कोटा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक एसी कोच बस के शुक्रवार को दुर्घटनाग्रसित होने का मामला सामने आया है. घटनाक्रम कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में हुआ है. सभी टूरिस्ट जयपुर निवासी हैं और गुजरात में सरदार पटेल की स्मृति में बने स्टेचू ऑफ यूनिटी से वापस लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आ जाने के चलते एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई, जिससे बस दुर्घटना ग्रसित हो गई है. इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे. हालांकि, कोई चोटिल नहीं हुआ है.
कैथून थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि दुर्घटना मंडाना से कैथून के बीच दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह 6 बजे के आसपास हुई है. दुर्घटना में कोई हताहत भी नहीं हुआ है. बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई थी. बस को घटनास्थल से वापस एक्सप्रेसवे पर लाया गया है, जिसके लिए क्रेन की मदद ली गई है. हालांकि, बस भी ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी. इसी के चलते वापस जयपुर की तरफ रवाना की गई. बस करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही है, लेकिन इससे कोई रास्ता बाधित नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें. Dungarpur Road Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, एक गंभीर घायल
मौके पर पहुंचे मंडाना थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामभरोस यादव का कहना है कि दुर्घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई है. यह दुर्घटना भी चालक को नींद की झपकी आ जाने से हुई है. टूरिस्ट बस से एकता नगर गुजरात में स्टेचू ऑफ यूनिटी देखकर लौट रहे थे. यह सभी लोग जयपुर व आसपास के निवासी हैं. सभी लोग जयपुर में एक कंपनी में काम करते हैं. कंपनी ने इन्हें टारगेट पूरा करने पर स्टैचू ऑफ यूनिटी का टूर करवाया था.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


