राजस्थान में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
राजस्थान में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत नरकटियागंज के बिजली मिस्त्री सलोक चौधरी की बाड़मेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने रोते हुए बताया कि ठेकेदार का बयान बदल रहा है, जिसके कारण परिवार को श…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
नरकटियागंज के बिजली मिस्त्री सलोक चौधरी की बाड़मेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने रोते हुए बताया कि ठेकेदार का बयान बदल रहा है, जिसके कारण परिवार को शक है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में विफल साबित हो रही है। परिवार ने मदद की गुहार लगाई है।
नरकटियागंज। राजस्थान के बाड़मेर में मजदूरी करने गए नरकटियागंज के बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई है। घटना 27 अगस्त की है। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी उमा चौधरी के पुत्र सलोक चौधरी (30)के रूप में हुई है। सलोक चौधरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। उसके पिता ने रोते रोते बेहोश हो जा रहे थे। हालांकि उसका शव अभी भी बाड़मेर जिले के शिव पुराण थाना में ही हैं। मृतक के घरवालों ने उसके शव को लाने के लिए शिकारपुर थाना से मदद मांगी है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र दो माह पहले मजदूरी करने बाड़मेर गया था।
वहां पर वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार ने बताया कि बिजली की तार में अचानक सटने से उसकी मौत हो गई है। लेकिन ठेकेदार बार बार अपनी बात बदल रहा है। उसकी बात पर भरोसा नही हो रहा है।परिजनों ने वहां की पुलिस से भी बात की है। लेकिन पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करा रही है। इधर,शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर शिव पुराण थाना के एसएचओ से बात हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


