जयपुर: पूजा शर्मा चौथी बार बेटी फाउंडेशन क्लब की ब्रांड आइकन नियुक्त
जयपुर: पूजा शर्मा चौथी बार बेटी फाउंडेशन क्लब की ब्रांड आइकन नियुक्त जयपुर: महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था बेटी फाउंडेशन क्लब ने पूजा शर्मा को लगातार चौथी बार अपना ब्रांड आइकन नियुक्त किया है। यह निर्णय पूज…

सौजन्य से:- AIMA Media
जयपुर: पूजा शर्मा चौथी बार बेटी फाउंडेशन क्लब की ब्रांड आइकन नियुक्त
जयपुर: महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था बेटी फाउंडेशन क्लब ने पूजा शर्मा को लगातार चौथी बार अपना ब्रांड आइकन नियुक्त किया है। यह निर्णय पूजा शर्मा के पिछले छह वर्षों के सामाजिक कार्यों और महिला उत्थान में उनके गहन प्रभाव को देखते हुए लिया गया है।
पूजा शर्मा ने प्रदेश के दूरदराज के गांवों, ढाणियों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को घर-घर पहुँचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं तक पहुंचाई। बेटी फाउंडेशन क्लब के संस्थापक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने पूजा शर्मा के निस्वार्थ कार्यों और महिला उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नियुक्ति का आधार बताया।
पूजा शर्मा ने इस जिम्मेदारी को सेवा का अवसर बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे और हर महिला केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बने।
Copyright AIMAMEDIA FOUNDATION 2026
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार ने बनाई 76 नई नगर पालिकाएं; स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित होंगे?

RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, आज से चेक करें अपना परीक्षा शहर, यहां है Direct Link और प्रक्रिया - Jansatta

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड


