होमक्राइमजयपुर में अवैध चार अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी भी चढ़ा हत्थे
क्राइम

जयपुर में अवैध चार अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी भी चढ़ा हत्थे

जयपुर में अवैध चार अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी भी चढ़ा हत्थे जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने मानसरोवर और हरमाड़ा पुलिस को सौंपे आरोपी. Published : August 12, 2026 at 5:42 PM IST जयपुर…

ETV Bharat के अनुसार12 अगस्त 2026 को 01:15 pm बजे
जयपुर में अवैध चार अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी भी चढ़ा हत्थे

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में अवैध चार अवैध हथियार के साथ दो आरोपी पकड़े, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी भी चढ़ा हत्थे

जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने मानसरोवर और हरमाड़ा पुलिस को सौंपे आरोपी.

Published : August 12, 2026 at 5:42 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में अवैध हथियारों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अवैध हथियार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाशों के पास दो-दो अवैध हथियार मिले हैं. जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने मानसरोवर और हरमाड़ा थाना इलाके में दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया. आरोपियों को संबंधित थानों की पुलिस के सुपुर्द किया गया है. जहां आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा सकता है. इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पकड़कर सीएसटी ने प्रताप नगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है.

जयपुर में किराए पर रह रहा आरोपी : स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशन) ओमप्रकाश ने बताया कि सीएसटी की गैंग टीम की सूचना पर न्यू लोहामंडी (हरमाड़ा) निवासी जगदीश उर्फ जेडी नायक को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, बारह बोर की एक बंदूक और एक कारतूस बरामद किया गया है. वह मूलतः कालू की ढाणी (कोटपूतली-बहरोड़) का रहने वाला है. फिलहाल, हरमाड़ा थाना इलाके में न्यू लोहामंडी में किराए के मकान में रहता है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आय है कि आरोपी यह हथियार अपने पास रखने के लिए लाया था.

बिहार का युवक जयपुर में रह रहा : उन्होंने बताया कि एक कंट्री मेड देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ सीएसटी ने नितेश मुखिया उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया है. वह बिहार में सीतामढ़ी जिले के भीखा गांव का रहने वाला है. फिलहाल, जयपुर में आतिश मार्केट में मदन की चाय की थड़ी के पास रहता है. उसे सीएसटी ने मानसरोवर थाना पुलिस के सुपुर्द किया है. उसके खिलाफ मानसरोवर थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है. वह हथियार कहां से और किस मकसद से लाया था. इसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है.

पढे़ं : बड़ा खुलासा : कंचे खेलने में 15 रुपये हारने पर हुआ विवाद, 8 साल के मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या...

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर : उनका कहना है कि आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में वांछित आरोपी हितेश को पकड़कर प्रताप नगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है. वे बोले- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त जारी है. होटलों, सरायों और ढाबों पर भी चेकिंग की जा रही है. संगठित अपराधियों को लेकर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस खास नजर रख रही है. चालानशुदा लोगों की भी तस्दीक की जा रही है. उन्होंने बताया कि ये दोनों बदमाश हथियार कहां से व किस मकसद से लाए. इसे लेकर भी पूछताछ जारी है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें