होमक्राइमभाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की...
क्राइम

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की... राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज कांग्रेस देश में समाप्त हो रही है.…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 02:10 pm बजे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की...

सौजन्य से:- ETV Bharat

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की...

राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज कांग्रेस देश में समाप्त हो रही है.

Published : June 16, 2026 at 6:37 PM IST

भीलवाड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार, अरविंद केजरीवाल और लालू यादव सहित कई राजनेताओं ने आर्थिक अपराध किया है और जमानत पर चल रहे हैं. अब जेल जाने की बारी ममता बनर्जी की है.

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज व निकाय चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं. यदि निर्वाचन आयोग आज तारीख की घोषणा कर दे तो हम जल्द चुनाव मैदान में जाएंगे. प्रदेश में जल्द राजनीतिक नियुक्तियां होंगी, जिसकी सूची हमने आगे भेज दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार नहीं करती तो देश में रेलवे, स्कूल, अस्पताल, पानी व बिजली की कमी नहीं होती.

पूर्व की सरकारों ने जनता का पैसा लूट लिया था. मोदी ने 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' का नारा दिया और उन घोटालेबाजों के खिलाफ मुकदमे लगाए. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव व उनका परिवार, मुलायम सिंह यादव का परिवार, कनिमोझी और 2-जी घोटाला करने वाली डीएमके सभी ने आर्थिक अपराध किया है और जमानत पर हैं. अब ममता बनर्जी की बारी है, वह भी जेल जाएंगी.

राजस्थान में भी पूर्व मंत्री महेश जोशी 'हर घर नल' योजना में भ्रष्टाचार के कारण जेल गए. वहीं, आरपीएससी मेंबर जेल के अंदर हैं, उनकी टीम भी अंदर जा रही है. इन लोगों ने इतना भ्रष्टाचार व घोटाले किए और जनता के बीच अफवाह फैला देते हैं. उनकी जनता के बीच जाकर वोट मांगने की हिम्मत कैसे होती है? इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने भ्रष्टाचार किए हुए राजनेताओं को जूते मारने की बात कही, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हां, इनको ऐसे जूते नहीं मारने चाहिए, वोट के समय ईवीएम के बटन वाले जूते मारने की कह रहा हूं.

गहलोत के बयान पर किया पलटवार : राठौड़ ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं. राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरएसएस को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया. गहलोत ने कहा था कि इंदिरा गांधी होतीं तो भाजपा और आरएसएस के लोगों को जेल में बंद कर देतीं. इस पर राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत के मंसूबे आज किस प्रकार के हैं, वह कल्पना की जा सकती है.

आज देश में कांग्रेस समाप्त हो रही है. कांग्रेस पार्टी को लोगों ने नकार दिया. कोटा में राहुल गांधी के आने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पेपर लीक से युवाओं को आत्महत्या की ओर धकेलने वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के समय कितने पेपर लीक हुए थे, वह भूल क्यों रहे हैं? भजनलाल के राज में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. नीट पेपर लीक की सबसे पहले केरल से शुरुआत हुई, फिर व्हाट्सएप से फैला. केंद्र सरकार ने तुरंत निर्णय लिया और परीक्षा रद्द कर दी.

शीघ्र होगी राजनीतिक नियुक्तियां: प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने वित्त आयोग, देवनारायण बोर्ड सहित कई बोर्ड का गठन किया है. अन्य संस्थानों को लेकर लिस्ट भेज दी है. थोड़ी देरी जरूर हो गई, लेकिन अब जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां होंगी. साथ ही पंचायत राज चुनाव को लेकर कहा कि यह काम निर्वाचन आयोग का है. चुनाव आयोग यदि आज चुनाव की घोषणा कर दे तो हम तैयार बैठे हैं.

मोदी राजस्थान में रिफाइनरी का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं. संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री रिफाइनरी का उद्घाटन कर सकते हैं. वर्तमान में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. वहीं, आरएलपी के कार्यकर्ताओं से खतरे के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हनुमान बेनीवाल सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी शब्द प्रयोग कर देते हैं, लेकिन लोग हनुमान बेनीवाल को आदर की दृष्टि से नहीं देखते. देश की जनता की नजरों में उनकी छवि गिर रही है. इसे सुधारने की जरूरत है. इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित विधायक गोपाल खंडेलवाल, उदयलाल भडाणा, गोपीचंद मीणा, डॉ. लालाराम बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें