होममनोरंजनदिल्ली सरकार के मंत्री को राजस्थान में मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन सा मिला अहम काम ?
मनोरंजन

दिल्ली सरकार के मंत्री को राजस्थान में मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन सा मिला अहम काम ?

दिल्ली सरकार के मंत्री को राजस्थान में मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन सा मिला अहम काम ? राजस्थान में होने निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की,सह प्रभारियों की सूची में रविंद्र सिंह इन्द्राज श…

ETV Bharat के अनुसार15 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
दिल्ली सरकार के मंत्री को राजस्थान में मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन सा मिला अहम काम ?

सौजन्य से:- ETV Bharat

दिल्ली सरकार के मंत्री को राजस्थान में मिली नई जिम्मेदारी, जानिए कौन सा मिला अहम काम ?

राजस्थान में होने निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की,सह प्रभारियों की सूची में रविंद्र सिंह इन्द्राज शामिल

Published : August 15, 2026 at 5:31 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में होने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है. इसके पीछे इन नेताओं को राजस्थान के निकाय चुनाव में लगाकर वहां के संगठन के साथ इन नेताओं को चुनावी रणनीति बनाने में लगाना है. सह प्रभारियों की सूची में एक दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री को भी जिम्मेदारी दी गई है. ये मंत्री भी राजस्थान के निकाय चुनाव में अपनी सेवाएं देंगे. अगर दिल्ली सरकार के मंत्री की बात करें तो समाज कल्याण और सहकारिता मंत्री रविंद्र सिंह इन्द्राज को यह जिम्मेदारी मिली है.

राजस्थान निकाय चुनाव सह प्रभारी बनें रविंद्र सिंह इन्द्राज: रविंद्र सिंह इन्द्राज दिल्ली की बवाना सुरक्षित सीट से विधायक हैं. पहली बार विधायक बनने के बाद ही उन्हें सीधे सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. वह दिल्ली सरकार का एक दलित चेहरा भी हैं. उनके पिताजी इंद्राज सिंह पहले नरेला विधानसभा से विधायक रहे थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की संस्तुति पर घोषित राजस्थान निकाय चुनाव के प्रभारी और सहप्रभारियों की सूची में कई सांसद और पूर्व सांसद भी शामिल हैं.

शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार

— Ravinder Indraj Singh (@bjpravinder16) August 15, 2026

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मुझे सह-प्रभारी का दायित्व प्रदान करने हेतु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार।

संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए कृतज्ञ हूं। इस जिम्मेदारी का… pic.twitter.com/lxhNboemVj

नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया: उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट से सांसद रहे हरीश द्विवेदी को निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ पांच सहप्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है. इनमें दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र सिंह इन्द्राज के अलावा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद संगीता यादव, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा नेता रोहन गुप्ता को भी सहप्रभारी बनाया गया है. साथ ही इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

सभी 309 नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी: बता दें कि भाजपा शासित राजस्थान में निकाय चुनाव में पार्टी के लिए अच्छा प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होगी. उल्लेखनीय है कि राजस्थान निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 309 नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. अब राज्य चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा कभी भी चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है.

ये भी पढ़ें :

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें