होमक्राइमराजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
क्राइम

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका Rajasthan University Protest: प्रदर्शन में 'बालिकाओं का ये अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान' के नारे लगे. छात्र नेता ने बताया कि कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्…

ABP News के अनुसार6 अगस्त 2026 को 06:15 am बजे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका

Rajasthan University Protest: प्रदर्शन में 'बालिकाओं का ये अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान' के नारे लगे. छात्र नेता ने बताया कि कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस ने केवल शिकायत लिखी.

जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में मंगलवार (4 अगस्त) की देर शाम छात्र-छात्राओं ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में ट्री गार्ड के अंदर पुतला रखकर आग लगा दी, जिस पर अब नया विवाद खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. कुछ लोगों ने इसे लेकर ऐतराज जताया है. हालांकि ट्री गार्ड में कोई पौधा नजर नहीं आ रहा है और वह खाली दिखाई दे रहा है.

प्रदर्शन के दौरान 'बालिकाओं का ये अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान' के नारे लगाए गए. छात्र नेता विनोद भूदोली ने कहा कि कंगना रनौत के खिलाफ पहले गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल शिकायत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

'महिला सांसद पद की गरिमा के खिलाफ है कंगना रनौत की टिप्पणी'

उन्होंने सरकार से सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. छात्र प्रतिनिधि किशन बैरवा ने कहा कि बहनों का अपमान करने वाली सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. वहीं विकास बिदुड़ी ने कंगना की टिप्पणी को महिला सांसद के पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए इसकी निंदा की.

कंगन रनौत ने युवाओं और महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के वीडियो को 'गंदगी, कचरा और बदसूरती' का प्रदर्शन बताया था. उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था, “जेन ज़ी के प्रदर्शनों की ये रील देखकर उल्टी आने जैसी भावना होती है. वे जिस तरह बात करते हैं और जैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं, वैसा मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा. हर दृश्य इतना अजीब और भद्दा है. आखिर इन्हें कौन जन्म दे रहा है और कौन पाल-पोस रहा है?”

कंगना ने यह भी कहा था, “यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है. मैं इन्हें 'जनरेशन गटर' कहती हूं.” कंगना रनौत के ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी 'भद्दी टिप्पणियों' की आलोचना की.

यह भी पढ़ें: शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें