जयपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी हिरासत में
जयपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी हिरासत में जयपुर के नरैना में पैसे के विवाद में पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचलने का प्रयास किया. Pub…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: पेट्रोल पंप पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी हिरासत में
जयपुर के नरैना में पैसे के विवाद में पेट्रोल पंप पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचलने का प्रयास किया.
Published : September 22, 2026 at 5:37 PM IST
जयपुर: जिले के नरैना थाना इलाके के पिंगुन गांव में रुपए के लेनदेन के विवाद में एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया. इस घटना का वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. बाइक सवार युवक की शिकायत पर पुलिस ने नरैना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, आरोपी ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक तौर पर यह पूरा मामला रुपए के लेनदेन के विवाद से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है. बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक एक ही गांव के रहने वाले हैं.
20 सितंबर की है घटना, अब सीसीटीवी आया सामने: नरैना थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर की है. पिंगुन गांव के रहने वाले सुरेश गुर्जर पर उसी के गांव के रहने वाले शैतान गुर्जर ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया. हालांकि, सुरेश ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस घटना को लेकर सुरेश गुर्जर की रिपोर्ट पर नरैना थाने में शैतान गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रारंभिक तौर पर आपसी लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है. पुलिस मामले में गहनता से अनुसंधान कर रही है.
इसे भी पढ़ें- सिरोही: बाइक सवार दंपती को लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
ट्रैक्टर चालक पहले से था पेट्रोल पंप पर: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक युवक पेट्रोल पंप पर आता है. वह बाइक से उतरकर साइड में खड़ा हो गया. पेट्रोल पंप का सेल्समैन बाइक में पेट्रोल डालने लगता है. ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर के साथ पहले से ही पेट्रोल पंप पर मौजूद था. जैसे ही उसने बाइक सवार युवक को देखा, अपना ट्रैक्टर घुमाया और बाइक के पास खड़े युवक को कुचलने की कोशिश की. युवक ने भागकर अपनी जान बचाई.
ट्रैक्टर से बाइक चकनाचूर, युवक का किया पीछा: सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि ट्रैक्टर चालक इतने पर भी नहीं रुका. उसने अपना ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ा दिया. इस बीच बाइक सवार युवक ने पेट्रोल पंप के भीतर भागकर अपनी जान बचाई. ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर पेट्रोल पंप के भवन तक युवक के पीछे अपना ट्रैक्टर लेकर जाता है. इसके बाद कुछ देर रूककर वह वहां से चला जाता है. यह घटना 20 सितंबर की शाम करीब 4:35 बजे की है
पहले मारपीट, जिसका बदला लेने का प्रयास: थानाधिकारी उमराव सिंह का कहना है कि सुरेश गुर्जर और शैतान गुर्जर एक ही गांव पिंगुन के रहने वाले हैं. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर घटना से दो-तीन दिन पहले सुरेश गुर्जर और शैतान गुर्जर के बीच विवाद हुआ और सुरेश ने शैतान के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के बाद शैतान बदला लेने की फिराक में था. उसने 20 सितंबर को पेट्रोल पंप पर सुरेश को देखा तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया.
इसे भी पढ़ें- आबूरोड में कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक...उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा युवक, देखें वीडियो...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


