शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट का टाटानगर से फेरा अब सप्ताह में दो दिन
शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट का टाटानगर से फेरा अब सप्ताह में दो दिन शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टाटानगर से परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। यह निर्णय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया है, जि…

सौजन्य से:- Hindustan
शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट का टाटानगर से फेरा अब सप्ताह में दो दिन
शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टाटानगर से परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। यह निर्णय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया है, जिससे झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। सांसद विद्युतवरण महतो ने इसके लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टाटानगर से परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद विद्युतवरण महतो को पत्र भेजकर फेरा बढ़ाने की स्वीकृति की जानकारी दी है। केंद्रीय रेलमंत्री ने पत्र में कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन करने का निर्णय लिया गया है। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को राजस्थान आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व में रेल मंत्री से शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने का आग्रह किया था।
रेल मंत्रालय की ओर से मांग स्वीकार करने से क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का फेरा बढ़ने से झारखंड और राजस्थान के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन की सेवा बढ़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ पहुंचेगा और दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क और बेहतर होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


