दिल्ली इमारत हादसा: मकान मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया
दिल्ली इमारत हादसा: मकान मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया क्या है खबर? दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जो इमारत गिरी थी, उसके मालिक हरिराम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के…

सौजन्य से:- NewsBytes
दिल्ली इमारत हादसा: मकान मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया
क्या है खबर?
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में जो इमारत गिरी थी, उसके मालिक हरिराम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के भिवाड़ी से गुप्ता को हिरासत में लिया गया। इमारत गिरने के बाद से ही गुप्ता फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और कई टीमें उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई जगहों पर छापे मार रही थी।
पड़ोसी
हरिराम के बारे में पड़ोसियों ने क्या बताया?
हरिराम के पड़ोसी SP शर्मा ने कहा, "गुप्ता जी की बाजार में दुकान है। हम कभी-कभी वहां से सामान खरीदते हैं। उनका व्यवहार अच्छा है। वह कई साल से यहां रह रहे हैं। उनके कई और मकान भी हैं। बेटी और बेटा भी सेक्टर-23 के आसपास रहते हैं। उनकी हार्डवेयर की दुकान है। दिल्ली के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई मकान है या नहीं, लेकिन यहां उनकी 4-5 प्रॉपर्टी हैं।"
घटना
अब तक 7 मौतें
बीते दिन सत्य निकेतन इलाके में स्थित 5 मंजिला इमारत गिर गई थी। बताया जा रहा है कि इमारत 40-50 साल पुरानी थी और इसमें मरम्मत का काम चल रहा था। बेसमेंट में पानी भी भरा हुआ था।
इमारत में एक हॉस्टल था, जिसमें करीब 30 छात्र रहते थे। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है और कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हैं। वहीं, 11 घायल अस्पतालों में हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


