उदयपुर: रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, कुत्ते का शिकार कर गलियों में घूमता रहा; सीसीटीवी में कैद
उदयपुर: रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, कुत्ते का शिकार कर गलियों में घूमता रहा; सीसीटीवी में कैद उदयपुर के बेडवास इलाके के रिहायशी क्षेत्र में शनिवार अलसुबह लेपर्ड घूमता दिखाई दिया। उसने एक कुत्ते का शिकार किया और कर…

सौजन्य से:- amarujala.com
उदयपुर: रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, कुत्ते का शिकार कर गलियों में घूमता रहा; सीसीटीवी में कैद
उदयपुर के बेडवास इलाके के रिहायशी क्षेत्र में शनिवार अलसुबह लेपर्ड घूमता दिखाई दिया। उसने एक कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक गलियों में घूमता रहा।
विस्तार
उदयपुर शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार अलसुबह लेपर्ड की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर, बेडवास इलाके में एक लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास की गलियों में घूमता रहा। लेपर्ड की पूरी गतिविधि इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।
पैंथर की दस्तक से लोगों में भय
स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पौने तीन बजे उनका परिवार नाकोड़ा जैन तीर्थ जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर कुत्तों के भौंकने और शोर करने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर पड़ोस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें रिहायशी इलाके में लेपर्ड घूमता हुआ दिखाई दिया।
लेपर्ड ने कुत्ते का किया शिकार
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लेपर्ड ने इलाके में एक कुत्ते का शिकार किया। इसके बाद वह करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास घूमता रहा। कुछ देर बाद लेपर्ड शिकार किए गए कुत्ते को लेकर एक गली में स्थित मकान के सामने पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर आगे निकल गया।
आधे घंटे बाद घर से निकला परिवार
जिस मकान के सामने लेपर्ड कुछ देर तक मौजूद रहा, वहां रहने वाला परिवार करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। बाद में जब परिवार को पता चला कि उनके घर के आसपास कुछ समय पहले ही लेपर्ड मौजूद था, तो वे घबरा गए।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: निकाय चुनाव में तीन विधायकों की साख पर लगा झटका, चुनाव में गृह क्षेत्र का बोर्ड बचाने की चुनौती
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
रिहायशी इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस इलाके की गलियों में दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन ने वन विभाग से इलाके में पिंजरा लगाने और लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


