राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात बदले कई जिलों के एसीपी और डिप्टी एसपी, यहां देखें लिस्ट
राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात बदले कई जिलों के एसीपी और डिप्टी एसपी, यहां देखें लिस्ट जयपुर कमिश्नरेट समेत यातायात, साइबर क्राइम, महिला अपराध अनुसंधान समेत विभिन्न इकाइयों में बदलाव. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने…

सौजन्य से:- etvbharat.com
राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: आधी रात बदले कई जिलों के एसीपी और डिप्टी एसपी, यहां देखें लिस्ट
जयपुर कमिश्नरेट समेत यातायात, साइबर क्राइम, महिला अपराध अनुसंधान समेत विभिन्न इकाइयों में बदलाव. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए.
Published : August 12, 2026 at 7:14 AM IST
जयपुर: राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया गया है. मंगलवार रात को डिप्टी एसपी स्तर के 123 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. कई जिलों के एसीपी और डिप्टी एसपी बदले हैं. यातायात, साइबर क्राइम, महिला अपराध अनुसंधान समेत विभिन्न इकाइयों में नई पोस्टिंग दी गई है. कई अधिकारियों का एक से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी फेरबदल किया गया है. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए. वही 48 ट्रेनी आरपीएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है. एडीजी बीजू जॉर्ज जोसेफ ने ट्रेनी आरपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए.
जयपुर और आसपास बदलाव: दीपक खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर, धर्मेंद्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू, शिवदयाल को एसीपी मालवीय नगर, डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, जितेंद्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला, दरजाराम बोस को एसीपी सदर, नरेंद्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम प्रथम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम द्वितीय जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, संजीव कुमार आर्य को एसीपी मेट्रो जयपुर, राम सिंह को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व R4C पुलिस मुख्यालय, चारुल गुप्ता को डीएसपी लीव रिजर्व सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय, शिवन्या सिंह को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय, नरेंद्र कुमार को एसीपी महिला सेल जयपुर, प्रेम कुमार को डीएसपी लीव रिजर्व राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, विनय चौधरी को डीएसपी साइबर क्राइम प्रथम जयपुर ग्रामीण, सुरेंद्र सिंह राणावत को सहायक कमांडेंट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर, आदित्य पूनिया को डीएसपी लीव रिजर्व R4C पुलिस मुख्यालय लगाया गया है.
यहां भी परिवर्तन: हेरंब जोशी को वृत्ताधिकारी सागवाड़ा जिला डूंगरपुर, रूप सिंह को वृत्ताधिकारी डूंगरपुर, गजेंद्र सिंह राव को डीएसपी यातायात जिला भीलवाड़ा, बाबूलाल मुरारिया को वृत्ताधिकारी प्रतापगढ़, शिवनारायण चौधरी को वृत्ताधिकारी बालोतरा, जितेंद्र सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी माउंट आबू जिला सिरोही, भवानी सिंह को वृत्ताधिकारी सुमेरपुर जिला पाली, सुखराम बिश्नोई को वृत्ताधिकारी रानीवाड़ा जिला जालौर, समर सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी गुड़ामालानी जिला बालोतरा, ओमप्रकाश बिश्नोई को वृत्ताधिकारी रामगंज मंडी जिला कोटा ग्रामीण, नानालाल सालवी को वृत्ताधिकारी शाहपुरा जिला भीलवाड़ा, पिंटू कुमार को डीएसपी एसओजी जयपुर, परमेश्वर लाल यादव को वृत्ताधिकारी रामगढ़ जिला अलवर, नेमीचंद को डीएसपी एससी- एसटी सेल जिला चित्तौड़गढ़, अंजली सिंह को वृत्ताधिकारी भीलवाड़ा सदर, गोविंद सिंह राजपुरोहित को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला भीलवाड़ा, छगनलाल पुरोहित को वृत्ताधिकारी गिर्वा जिला उदयपुर, अजीत सिंह मेघवंशी को सहायक कमांडेंट द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा लगाया है.
यहां इनको जिम्मेदारी:मुकेश चौधरी को डीएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल जिला उदयपुर, मनीष चारण को वृत्ताधिकारी सिरोही, रमेश कुमार शर्मा को एसीपी ट्रैफिक जोधपुर कमिश्नरेट, बुद्धाराम विश्नोई को वृत्ताधिकारी बाड़मेर, कैलाश कंवर राठौड़ को वृत्ताधिकारी पोकरण जिला जैसलमेर, सत्येंद्र सिंह नेगी को वृत्ताधिकारी अजमेर ग्रामीण, कैलाश चौधरी को डीएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल जिला भरतपुर, लक्ष्मी सुथार को वृत्ताधिकारी भिवाड़ी, मदन लाल मीणा को वृत्ताधिकारी कोटपुतली, मुरारी लाल मीणा को डीएसपी एससी- एसटी सेल भरतपुर, भंवरलाल बुनकर को वृत्ताधिकारी टोडाभीम जिला करौली, गुलाबाराम मेघवाल को वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण, भवानी सिंह को वृत्ताधिकारी लोहावट जिला फलौदी, मुनेश कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी कोटा चतुर्थ कोटा शहर,कुलदीप सिंह को वृत्ताधिकारी भादरा जिला हनुमानगढ़, नीरज मेवानी को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला सीकर और राजेंद्र कुमार रावत को वृत्त अधिकारी डीडवाना लगाया है.
पढ़ें:राजस्थान में फिर आई ट्रांसफर की जंबो लिस्ट, 178 RAS अफसरों हुए तबादलें, यहां देखें लिस्ट
इनका भी तबादला: सत्यनारायण यादव को वृत्ताधिकारी लालसोट जिला दौसा, उमेश गुप्ता को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, हंसराज बेरवा को वृत्ताधिकारी बोली जिला सवाई माधोपुर, गंगासहाय शर्मा को वृत्ताधिकारी तालेड़ा जिला बूंदी, सुरेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी हिंडौन सिटी जिला करौली, दीपक कुमार मीणा को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला डीडवाना-कुचामन, कृष्ण कुमार यादव को वृत्ताधिकारी नीमराणा जिला कोटपूतली बहरोड, लक्ष्मण राम को वृत्ताधिकारी नसीराबाद जिला अजमेर, हर्षित शर्मा को वृत्ताधिकारी दरगाह जिला अजमेर, धर्मराज चौधरी को वृत्ताधिकारी किशनगढ़ शहर जिला अजमेर, अशोक कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी मानपुर जिला दोसा, जाकिर अख्तर को वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर, खेमाराम बिजारणिया को डीएसपी एसआईटी एसओजी जयपुर लगाया है.
इनको यहां लगाया: मनोज कुमार गुप्ता को वृत्ताधिकारी केकड़ी जिला अजमेर, मीना मीणा को डीएसपी पीटीएस भरतपुर, विकास ढींढवाल को वृत्ताधिकारी सपोटरा जिला करौली, महिपाल को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, संजय कुमार बोथरा को डीएसपी मानव तस्करी यूनिट सीआईडी सीबी जयपुर, पदम दान चारण को वृत्ताधिकारी रामसर जिला बाड़मेर, जयराम मुंडेल को डीएसपी एससी एसटी सेल बाड़मेर, अरविंद कुमार जांगिड़ को वृत्ताधिकारी सांचौर जिला जालौर, नरेंद्र सिंह को सहायक कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर, जीवनलाल खत्री को डीएसपी साइबर क्राइम प्रथम जिला जोधपुर ग्रामीण, देवेंद्र प्रताप को डीएसपी एसआईटी एसओजी जयपुर, मनीषा मीणा को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला अलवर, अरविंद कुमार को डीएसपी ट्रैफिक जिला श्रीगंगानगर, नेपाराम भाखर को वृत्ताधिकारी फतेहपुर जिला सीकर, पूनम भरगड को सहायक कमांडेंट पद्मिनी महिला बटालियन सीकर, सुखदेव सिंह को वृत्ताधिकारी बीदासर जिला चूरू, कैलाश चंद मीणा को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला डीग, धर्मवीर सिंह को डीएसपी जीआरपी बीकानेर, अनुज शुभम को वृत्ताधिकारी सुजानगढ़ जिला चूरू लगाया है.
पढ़ें:राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 RPS अधिकारियों के तबादले, कई पुराने आदेश रद्द
नई जिम्मेदारी: श्रीराम बड़सरा को वृत्ताधिकारी करौली, परसराम चौधरी को डीएसपी एससी एसटी सेल बालोतरा, रतनाराम देवासी को वृत्ताधिकारी बाली जिला पाली, प्रतीक मील को वृत्ताधिकारी सोजत सिटी जिला पाली, हरि सिंह धायल को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला चूरू, अमर सिंह को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला कोटा शहर, भंवरलाल चौधरी को डीएसपी ट्रैफिक जिला उदयपुर, लाभूराम विश्नोई को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, रिछपाल मीणा को डीएसपी एससी एसटी सेल जिला बूंदी, राजू लाल मीणा को सहायक कमांडेंट द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा, रविंद्र प्रताप सिंह को डीएसपी को साइबर क्राइम जिला चित्तौड़गढ़, गिरिराज गर्ग को सहायक कमांडेंट 14 वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी डीग, आकांक्षा कुमारी को वृत्ताधिकारी बीकानेर सदर, महेंद्र कुमार मेघवंशी को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, श्याम सिंह रतनू को डीएसपी साइबर क्राइम जिला उदयपुर, नीतू को डीएसपी एससी-एसटी सेल जिला फलौदी, राजेश कुमार कसाना को वृत्ताधिकारी अलवर उत्तर, नरेंद्र कुमार पारीक को वृत्ताधिकारी ब्यावर, हिमांशु शर्मा को एसीपी बोरानाडा जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट, उम्मेद सिंह को एसीपी एससी- एसटी सेल जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट लगाया है.
इनको यहां किया स्थानांतरित: विनोद कुमार शर्मा को डीएसपी जीआरपी जयपुर, लोकेंद्र पालीवाल को वृत्ताधिकारी हिंडोली जिला बूंदी, रूद्रप्रकाश को वृत्ताधिकारी कोटा तृतीय कोटा शहर, राजेश कुमार टेलर को वृत्ताधिकारी कोटा द्वितीय कोटा शहर, अरविंद कुमार को सहायक कमांडेंट 14 वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी डीग, घनश्याम मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम द्वितीय जिला कोटा ग्रामीण, संजय शर्मा को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर, प्रहलाद राय को वृत्ताधिकारी गंगाशहर जिला बीकानेर, अंगद शर्मा को डीएसपी यातायात जिला अलवर, छुट्टन लाल मीणा को डीएसपी एससी- एसटी सेल जिला करौली, अजय कुमार यादव को सहायक कमांडेंट कालीबाई महिला बटालियन अलवर, अरविंद कुमार भारद्वाज को डीएसपी एससी- एसटी सेल जिला बीकानेर, आशीष कुमार भार्गव को वृत्ताधिकारी गंगधार जिला झालावाड़, हेमंत गौतम को वृत्ताधिकारी शाहबाद जिला बारां और शंकर लाल छाबा को वृत्ताधिकारी संगरिया जिला हनुमानगढ़ लगाया है.
पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल: 183 RAS अधिकारियों के तबादले, 134 SDM और 12 ADM बदले
48 ट्रेनी आरपीएस को पोस्टिंग: एडीजी बीजू जार्ज जोसफ ने 48 ट्रेनी आरपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए. इनमें गौरव सारस्वत को वृत्ताधिकारी जायल जिला नागौर, राहुल गोयल को वृत्ताधिकारी दातारामगढ़ जिला सीकर, नीरज गुप्ता को वृत्ताधिकारी पीसांगन जिला अजमेर, सुहासी जैन को वृत्ताधिकारी बानसूर जिला कोटपूतली—बहरोड़, रामकुमार भादू को वृत्ताधिकारी बांसवाड़ा, भजनलाल जांगिड़ को एसीपी पश्चिम जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट, हिमांशु सिंह पवार को वृत्ताधिकारी कोटा पंचम जिला कोटा शहर, मनीष शर्मा को वृत्ताधिकारी अलवर दक्षिण, मुकेश कुमार को एसीपी लूणी जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट, अर्जुन सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी ऋषभदेव जिला उदयपुर, नवनीत कौर को वृत्ताधिकारी सीकर, विनोद कुमार को वृत्ताधिकारी मूंडवा जिला नागौर, कपिल गुप्ता को वृत्ताधिकारी दोसा, विजयपाल यादव को वृत्ताधिकारी खाजूवाला जिला बीकानेर, स्वाति बुरी को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, सुरेश बिश्नोई को वृत्ताधिकारी कैलादेवी जिला करौली, जगदीश कुमार को सहायक कमांडेंट आठवीं बटालियन आरएसी दिल्ली, ओम प्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, मदनलाल को वृत्ताधिकारी देवली जिला टोंक और दौलत राम को डीएसपी ट्रैफिक जिला भरतपुर लगाया है.
इनको यहां लगाया: अंकित कुड़ी को वृत्ताधिकारी बेगूं जिला चित्तौड़गढ़, पारसमल को वृत्ताधिकारी सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर, नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक दक्षिण द्वितीय जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, भानु प्रताप सिंह राठौड़ को डीएसपी साइबर क्राइम जिला डीडवाना—कुचामन, रोहित चौधरी को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर, दीपेंद्र सैनी को वृत्ताधिकारी बायतु जिला बाड़मेर, नेहा विश्नोई को डीएसपी जीआरपी अजमेर, कृष्ण गोपाल को वृत्ताधिकारी सराड़ा जिला सलूंबर, जयपाल सिंह जैतावत को वृत्ताधिकारी कोलायत जिला बीकानेर, देवेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी घाटोल जिला बांसवाड़ा, निर्मला पाण्डिया को डीएसपी साइबर क्राइम जिला कोटपूतली—बहरोड़ लगाया है.
पढ़ें:भारतीय वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 69 IFS के तबादले, 14 को एडिशनल चार्ज
इनकी यहां तैनाती: गौरव गुर्जर को वृत्ताधिकारी चिड़ावा जिला झुंझुनू, नरेश कुमार चनेजा को डीएसपी साइबर क्राइम जिला कोटा शहर, राहुल कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी पिंडवाड़ा जिला सिरोही, अरविंद कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी कुचामन, कमल कुमार मीणा को एसीपी ट्रैफिक उत्तर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, रवि मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम जिला बारां, अंकुश कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी धरियावाद जिला प्रतापगढ़, कुसुम मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम जिला करौली, भवानी सिंह शेखावत को वृत्ताधिकारी नदबई जिला भरतपुर, विनोद कुमार को डीएसपी ट्रैफिक जिला सीकर, प्रदीप कुमार को वृत्ताधिकारी धौलपुर, शक्ति दायमा को डीएसपी ट्रैफिक जिला कोटा शहर, नरेश कुमार को वृत्ताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण, मंजू चौहान को वृत्ताधिकारी बुहाना जिला झुंझुनू, प्रियंका को डीएसपी लीव रिजर्व का R4C पुलिस मुख्यालय जयपुर, अंजू कुमारी को डीएसपी ट्रैफिक जिला अजमेर और विमला बिश्नोई को एसीपी ट्रैफिक ईस्ट जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट लगाया है.
पढ़ें: वन विभाग में बड़ा फेरबदल : 90 रेंज अधिकारी, 65 ACF और 39 DCF की तबादला सूची हुई जारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बिजली चोरों पर 7.18 करोड़ का असेसमेंट, 6 महीने में 1570 केस - Jaipur News

राजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी: जयपुर, चित्तौड़गढ़ में 3 इंच तक पानी बरसा; 14 अगस्त से कमजोर होगा मानसून - Jaipur News

123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश - Jaipur News


