दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट Delhi-Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अगले दो महीने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 तक लाग…

सौजन्य से:- ABP News
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
Delhi-Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अगले दो महीने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी.
दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अगले दो महीने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा. गुरुग्राम में रामपुरा चौक फ्लाइओवर से आईएमटी मानेसर चौक के बीच दिल्ली से जयपुर की तरफ वाली सर्विस लेन को निर्माण कार्य के चलते बंद कर दिया गया है. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी.
जीएमडीए ने इस हिस्से की सर्विस लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. 18 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू हुई यह पाबंदी करीब दो महीने तक जारी रहेगी. इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना होगा.
जलभराव की समस्या दूर करने के लिए शुरू हुआ काम
सर्विस लेन बंद करने की वजह सड़क पर यातायात रोकना नहीं, बल्कि बरसाती पानी की निकासी से जुड़ा निर्माण कार्य है. जीएमडीए की ओर से सेक्टर 76 से 80 और दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे बरसाती नाले का निर्माण कराया जा रहा है. इसी काम के लिए सर्विस लेन का एक हिस्सा खाली कराया गया है.
भारी वाहनों के लिए बदला गया रास्ता
निर्माण अवधि में रामपुरा चौक फ्लाइओवर के नीचे से नौरंगपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सीधे सर्विस लेन से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे वाहनों को खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाना पड़ेगा, जहां से यू-टर्न लेकर उन्हें निर्धारित दिशा में आगे बढ़ना होगा.
15 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था
जीएमडीए के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली संबंधित सर्विस लेन 15 अक्टूबर तक बंद रहेगी. ऐसे में इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों, खासकर भारी वाहनों के चालकों को सफर के दौरान बदली हुई यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर निकलना होगा.
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


