राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन कोटा के इटावा के वार्ड 6 में वोटर्स ने लिफाफों में पैसे मिलने का आरोप लगाया है. इसको लेकर SDM कार्यालय में प्रदर्शन भी किया है. साथ ही मामले में जांच…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में पैसों का लिफाफा मिलने का आरोप, प्रदर्शन
कोटा के इटावा के वार्ड 6 में वोटर्स ने लिफाफों में पैसे मिलने का आरोप लगाया है. इसको लेकर SDM कार्यालय में प्रदर्शन भी किया है. साथ ही मामले में जांच की मांग की है.
राजस्थान के कोटा जिले के इटावा नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी के बीच इटावा के वार्ड 6 में कथित तौर पर मतदाताओं को रुपए बांटे जाने के आरोप ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. सोमवार (7 सितंबर) को वार्ड के कई मतदाता इटावा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कथित रूप से घर-घर लिफाफे बांटे जाने की शिकायत करते हुए प्रदर्शन किया.
मतदाताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों का आरोप है कि बीजेपी प्रत्याशी से जुड़े दो लोगों ने वार्ड के कई घरों में लिफाफे पहुंचाए. मतदाताओं के अनुसार इन लिफाफों में रुपए रखे हुए थे. मामला सामने आने के बाद वार्ड की चुनावी राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
राजस्थान: अजमेर और डीग में ढहे सरकारी स्कूलों के हिस्सा, बाल-बाल बचे लोग
कई मतदाताओं ने प्रशासन के सामने रखी शिकायत
सुगना बाई, कमलेश, संतरा बाई, अजय, आत्माराम, रामकल्याण, इंद्रा बाई और हंसराज सहित कई मतदाता एसडीएम कार्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रशासन को अपनी शिकायत बताते हुए आरोप लगाया कि वार्ड में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से रुपए से भरे लिफाफे घरों तक पहुंचाए गए.
मतदाताओं ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाया जाए कि लिफाफे किसने बांटे और उनमें रुपए कहां से आए. साथ ही उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की.
शिकायत मिलते ही जांच में जुटा प्रशासन
इटावा एसडीएम दामोदर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वार्ड 6 से संबंधित मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे किसी भी प्रत्याशी अथवा व्यक्ति के दबाव, प्रभाव या प्रलोभन में न आएं और अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल करें.
आरोपों पर बीजेपी प्रत्याशी ने क्या कहा?
दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी मोहम्मद हनीश ने अपने ऊपर लगे रुपए बांटने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी मतदाता को रुपए नहीं बांटे हैं. उनके अनुसार विपक्ष विकास कार्यों से घबराकर इस तरह के आरोप लगा रहा है. हनीश ने दावा किया कि इटावा में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता उनके साथ है और चुनाव में बीजेपी को समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का बोर्ड बनने का पूरा भरोसा है.
चुनाव को लेकर पुलिस भी अलर्ट
इटावा नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई है. शहर में पुलिस की ओर से मार्च निकाला जा रहा है. संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं गश्त पर जोर दिया जा रहा है.
वार्ड 6 में सामने आए रुपए बांटने के आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं. फिलहाल मामले को लेकर वार्ड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं.
राजस्थान भाग गया था सत्य निकेतन हादसे का आरोपी हरिराम! पुलिस ने यूं दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


