जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर व लॉयन सफारी फिर शुरू, बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद से थी बंद
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर व लॉयन सफारी फिर शुरू, बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद से थी बंद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. अब 4 सप्ताह बाद पर्यटक फिर से टाइगर और लायन सफारी का लुत्फ उठा सक…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर व लॉयन सफारी फिर शुरू, बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद से थी बंद
पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. अब 4 सप्ताह बाद पर्यटक फिर से टाइगर और लायन सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे.
Published : September 30, 2026 at 3:44 PM IST
जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद बंद टाइगर और लॉयन सफारी आज फिर से शुरू कर दी गई है. 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला की मौत हो गई थी. उसके बाद 4 सितंबर से इस सफारी को बंद कर दिया था. तब से ही बाघ 'शिवाजी' भी क्वॉरेंटाइन में था. इस दौरान बाघ के साथ लॉयन सफारी का संचालन भी प्रभावित हुआ. एक महीने तक सफारी के वाहन खड़े रहे. अब सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद पार्क में सफारी बहाल की गई है.
एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस संबंध में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केसीए अरुण प्रसाद और डीएफओ आशीष व्यास की स्वीकृति ले ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यक इंतजाम पूरे करने के बाद सफारी फिर से शुरू कर दी गई. इससे पहले वन विभाग ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कमियां दूर की गई. अब 4 सप्ताह बाद पर्यटक फिर से टाइगर और लॉयन सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे.
इस तरह हुआ था हादसा: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर की सुबह हमेशा की तरह महिला मजदूर काम करने के लिए गई थी. यहां 7 महिलाएं टाइगर शिवाजी के एनक्लोजर में घास काटने का काम कर रही थीं. इस बीच बिना मजदूरों को हटाए वन विभाग के केयरटेकर ने पिंजरे का गेट खोल दिया. इससे बाघ डिस्प्ले एरिया में आ गया. बाघ वहां काम कर रही महिलाओं के पीछे दौड़ा. महिलाओं ने एंक्लोजर में पेड़ों और जाल पर चढ़कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया. इस दौरान एक महिला को बाघ ने हमला कर नीचे गिरा दिया. हमले में महिला की मौत हो गई. अन्य महिलाएं जाल पर चढ़कर बाहर की तरफ कूद गईं. एक महिला पेड़ पर चढ़ गई. 7 महिलाओं में से एक की मौत हो गई और 6 की जान बाल बाल बच गई थी. इसके बाद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की टाइगर और लायन सफारी को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया था.
यह भी पढ़ें: नाहरगढ़ पार्क में टाइगर का हमला: महिला मजदूर की मौत के बाद कार्रवाई, 3 वनकर्मी APO, 1 सस्पेंड
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


