जीजा ने साली की गोली मार कर दी हत्या 'घर बिगड़ने' से था गुस्सा! राजस्थान के भीलवाड़ा में जानें मचा बवाल
जीजा ने साली की गोली मार कर दी हत्या 'घर बिगड़ने' से था गुस्सा! राजस्थान के भीलवाड़ा में जानें मचा बवाल Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शख्स ने अपनी ही 18 साल की साली की गोली मा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जीजा ने साली की गोली मार कर दी हत्या 'घर बिगड़ने' से था गुस्सा! राजस्थान के भीलवाड़ा में जानें मचा बवाल
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शख्स ने अपनी ही 18 साल की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
बहन के घर रह रही थी रेखा
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बीलिया निवासी 18 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। रेखा पिछले लगभग डेढ़ साल से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के परिवार के साथ आमली कला गांव में ही रह रही थी। किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी जीजा किशन ने आपा खो दिया। इसके बाद घर में रखी दुनाली बंदूक से साली रेखा पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सबूत मिटाने की फिराक में था आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किशन घबरा गया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगा। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली, बनेड़ा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।दुनाली बंदूक बरामद, पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली है। मृतका के पिता पप्पू कालबेलिया की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पूछताछ शुरू
प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के वास्तविक कारणों और पूरी घटनाक्रम का खुलासा हो सके।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में छात्र आंदोलन तेज: एनएसयूआई नेताओं ने उपमुख्यमंत्री से मिलने का काम

कांवड़ यात्रा में त्रिशूल या नुकीली वस्तुएं साथ रखना प्रतिबंधित, राजस्थान पुलिस की जारी गाइडलाइन यहां पढ़ें

पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निकाली परेड, लंगड़ाते दिखे: पूरे बाजार में घुमाया; जयपुर में मजदूर पर किया था लाठी-डंडों से हमला - Jaipur News


