पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निकाली परेड, लंगड़ाते दिखे: पूरे बाजार में घुमाया; जयपुर में मजदूर पर किया था लाठी-डंडों से हमला - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Laborer Murder Case | Public Records Video Instead Of Saving Life पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निकाली परेड, लंगड़ाते दिखे:पूरे बाजार में घुमाया; जयपुर में मजदूर पर किया…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Laborer Murder Case | Public Records Video Instead Of Saving Life
पुलिस ने हत्या के आरोपियों की निकाली परेड, लंगड़ाते दिखे:पूरे बाजार में घुमाया; जयपुर में मजदूर पर किया था लाठी-डंडों से हमला
- कॉपी लिंक
जयपुर में 4 दिन पहले मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से एक युवक की हत्या के आरोपियों की पुलिस ने मौका परेड निकाली। मानसरोवर थाना क्षेत्र के गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में 28 जुलाई को तीन आरोपियों ने मध्यप्रदेश निवासी मजदूर बलवीर को पीटा था। बाद मे
इसके बाद मानसरोवर थाना पुलिस ने आरोपियों की शुक्रवार को परेड निकाली। तीन आरोपी मनीष सोलंकी (23) निवासी रघुवीर नगर दिल्ली, रमजान अली (19) निवासी अंबाबाड़ी जिला अजमेर, रोहित यादव (19) निवासी गांव गुणसर थाना कोटकासिम जिला खैरथल परेड के दौरान लंगड़ाते नजर आए। इस दौरान पुलिस के जवान नाबालिग को छोड़कर तीनों आरोपियों को इलाके में परेड के दौरान पूरे बाजार में घुमाया।
मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष
पुलिस के अनुसार- मंगलवार शाम शांति नगर में एक पक्ष अंडे लेकर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष से टकराने पर अंडे नीचे गिर गए। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मजदूरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दो साथी भी घायल हुए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात बलवीर ने दम तोड़ दिया।
'आरोपी खुद भी बना रहे थे रील'
पास की शराब दुकान में काम करने वाले मुकेश सिंह शेखावत ने बताया- आरोपी केवल मारपीट ही नहीं कर रहे थे, बल्कि घटना की वीडियो भी बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि कई राहगीर भी मोबाइल निकालकर रिकॉर्डिंग कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को तीन बार फोन किया, लेकिन पुलिस करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
मुकेश ने कहा- यदि पुलिस कुछ मिनट पहले पहुंच जाती तो शायद घायल की जान बच सकती थी।
चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
मृतक के भाई की शिकायत पर मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जयपुर पुलिस की अपील
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हादसे या अपराध के दौरान वीडियो या रील बनाने के बजाय सबसे पहले घायल की मदद करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर सहायता कई बार किसी की जान बचा सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जीजा ने साली की गोली मार कर दी हत्या 'घर बिगड़ने' से था गुस्सा! राजस्थान के भीलवाड़ा में जानें मचा बवाल

कांवड़ यात्रा में त्रिशूल या नुकीली वस्तुएं साथ रखना प्रतिबंधित, राजस्थान पुलिस की जारी गाइडलाइन यहां पढ़ें

जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप: मिलने के बहाने बुलाकर किया किडनैप, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा - Jaipur News


