अजमेर मेयर चुनाव: वोटिंग शुरू होती ही हंगामा, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी
अजमेर मेयर चुनाव: वोटिंग शुरू होती ही हंगामा, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी अजमेर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए मतदान के बीच कांग्रेस और बीजेपी का हंगामा देखने को मिल रहा है. बता दें कि आज शाम को मेयर पद के लिए नतीजें सामने आ…

सौजन्य से:- ABP News
अजमेर मेयर चुनाव: वोटिंग शुरू होती ही हंगामा, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी
अजमेर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए मतदान के बीच कांग्रेस और बीजेपी का हंगामा देखने को मिल रहा है. बता दें कि आज शाम को मेयर पद के लिए नतीजें सामने आयेंगे और दोनों दलों के पास बहुमत नहीं है.
अजमेर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. यहां वोटिंग शुरू होते ही हंगामा देखने को मिल रहा है. मतदान के दौरान कांग्रेस पार्षदों के साथ अजमेर देहात कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ के नगर निगम भवन में पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई.
बीजेपी नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका है. आज मेयर पद के लिए हो रही वोटिंग के लिए शाम को मतगणना होनी है.
जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
पुलिस ने मामला कराया शांत
बीजेपी नेताओं का कहना था कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भूपेंद्र राठौड़ के नगर निगम भवन में मौजूद रहने को लेकर आपत्ति है. मामला बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन ने भूपेंद्र राठौड़ को नगर निगम भवन से बाहर निकाल दिया. इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम परिसर में कुछ देर तक सियासी माहौल गरम रहा. अजमेर में महापौर पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों दल अपने-अपने पार्षदों के समर्थन का दावा कर रहे हैं.
बीजेपीव और कांग्रेस आमने-सामने
कांग्रेस की किरण गढ़वाल और बीजेपी की अनामिका शर्मा आमने-सामने हैं. दोनों ही पार्टियों को यहां बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों की जरूरत पड़ेगी. 80 वार्डों वाले अजमेर नगर निगम के चुनावों के नतीजों में बीजेपी के 32, कांग्रेस के 37 और 11 निर्दलीय पार्षद जीते हैं. अब चुनाव में 41 के मैजिक फिगर और 11 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर सभी की नजर है. आज मेयर के लिए होने वाली वोटिंग में इन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका किसी किंगमेकर से कम नहीं है. एक तरफ बीजेपी अपना बोर्ड बनाने का दावा ठोक रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही है. हालांकि. शाम को आने वाले नतीजों के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.
अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


