सिरोही निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, होगी एकतरफा जीत?
सिरोही निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, होगी एकतरफा जीत? राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां सिरोही नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी का…

सौजन्य से:- ABP News
सिरोही निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, होगी एकतरफा जीत?
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां सिरोही नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने खारिज कर दिया है.
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच सिरोही नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में बड़ा चुनावी उलटफेर सामने आया है. यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने खारिज कर दिया.
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर बीजेपी प्रत्याशी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी. आपत्ति में नगर परिषद के नो-ड्यूज और अतिक्रमण से जुड़े मामलों का हवाला दिया गया. वहीं, कांग्रेस ने भी अपना पक्ष रखा है.
अजमेर दरगाह मामला: हाईकोर्ट में जवाब दाखिल, 19 सितंबर को सुनवाई
बीजेपी प्रत्याशी ने जताई थी आपत्ती
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी प्रत्याशी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी परमजीत सिंह के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी के नामांकन को लेकर आपत्ति पेश की गई. आपत्ति में नगर परिषद से संबंधित अदेयता यानी नो-ड्यूज और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को आधार बनाया गया.
आपत्ति पर हुई सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से नेता दशरथ नरूका सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सुंदर देवी का पक्ष रखा. कांग्रेस की ओर से रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष संबंधित दस्तावेज और अपने तर्क पेश किए.
कांग्रेस ने नो-ड्यूज को लेकर रखा पक्ष
कांग्रेस की ओर से सुनवाई के दौरान तर्क दिया गया कि नगर परिषद की ओर से प्रत्याशी को पहले ही नो-ड्यूज प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है. ऐसे में अदेयता को आधार बनाकर नामांकन खारिज किया जाना उचित नहीं है. वहीं, अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए इसे नियमों के विपरीत बताया.
कांग्रेस नेता दशरथ नरूका ने आरोप लगाया कि 31 अगस्त को अतिक्रमण को लेकर जारी किया गया नोटिस राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. कांग्रेस का कहना है कि सुनवाई के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए.
रिटर्निंग अधिकारी ने खारिज किया नामांकन
हालांकि, सुनवाई पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी परमजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी का नामांकन निरस्त कर दिया. नामांकन खारिज होने के बाद वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर नया संकट खड़ा हो गया है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है.
कांग्रेस की ओर से लगाए गए राजनीतिक द्वेष के आरोपों पर बीजेपी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है.
राजस्थान निकाय चुनाव: नामांकन के बाद प्रत्याशी का निधन, इलेक्शन पर पड़ेगा असर?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


