जयपुर में खदान हादसा: पोकलेन मशीन फिसलकर खाई में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत; अवैध खनन पर उठे सवाल
जयपुर में खदान हादसा: पोकलेन मशीन फिसलकर खाई में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत; अवैध खनन पर उठे सवाल जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के खोरा श्यामदास में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम कर रही पोकलेन मशीन…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में खदान हादसा: पोकलेन मशीन फिसलकर खाई में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत; अवैध खनन पर उठे सवाल
जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के खोरा श्यामदास में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम कर रही पोकलेन मशीन फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। मशीन पर सवार 30 वर्षीय ऑपरेटर चेतलाल पंडित की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
जयपुर के दौलतपुरा थाना इलाके के खोरा श्यामदास में सोमवार शाम पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया। जगदंबा क्रेशर की खदान में काम कर रही पोकलेन मशीन अचानक फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। मशीन पर सवार ऑपरेटर चेतलाल पंडित भी उसके साथ नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। खदान में एलएनटी/पोकलेन मशीन से पत्थर निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। मशीन के खाई में गिरने के बाद ऑपरेटर भी नीचे जा गिरा। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान चेतलाल पंडित (30) के रूप में हुई है। वह झारखंड के हजारीबाग जिले के काल्हाबाद का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, चेतलाल पिछले करीब आठ से दस वर्षों से पोकलेन मशीन चलाने का काम कर रहा था।
पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
हादसे के बाद अवैध खनन पर सवाल
हादसे के बाद खोरा श्यामदास क्षेत्र में संचालित पत्थर की खदानों में खनन गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में कुछ जगहों पर खनन नियमों और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर पत्थर की खुदाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Live Rajasthan Nikay Chunav 2026: 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
टोडी क्षेत्र की पत्थर की खदानों में भी पूर्व में अवैध खनन के आरोप सामने आते रहे हैं। ऐसे में खनन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, खनन की अनुमति और नियमों के पालन को लेकर खनन विभाग की निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
हालांकि, खोरा श्यामदास की संबंधित खदान में खनन वैध था या नहीं, इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हादसे के वास्तविक कारणों के साथ खदान में सुरक्षा व्यवस्था और खनन नियमों के पालन की स्थिति की जांच संबंधित विभाग द्वारा किया जाना बाकी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


