जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टीज रवाना, कलेक्टर बोले, मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टीज रवाना, कलेक्टर बोले, मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद मतदान दलों के रवानगी स्थल में सरकारी कर्मचारियों के लिए वोट देने की व्यवस्था की गई थी. Published : September 10, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टीज रवाना, कलेक्टर बोले, मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
मतदान दलों के रवानगी स्थल में सरकारी कर्मचारियों के लिए वोट देने की व्यवस्था की गई थी.
Published : September 10, 2026 at 2:29 PM IST
जयपुर: जयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को 150 वार्डों में मतदान होगा. इसके लिए गुरुवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज आफ फार्मेसी से 2256 बूथों पर मतदान दलों की रवानगी की गई. पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले उन्हें अंतिम प्रशिक्षण भी दिया गया और चुनाव सामग्री देकर उन्हें बूथ तक रवाना किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर संदेश नायक और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे. जिला कलेक्टर ने उम्मीद जताई है कि इस बार मतदाता जागरूकता अभियान के चलते मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है.
पोलिंग पार्टीज को दी अंतिम ट्रेनिंग: सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से पहली पारी में बगरू, सांगानेर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा एवं हवामहल विधानसभा के मतदान दलों को रवाना किया और दूसरी पारी में मालवीय नगर, आदर्श नगर, किशनपोल, सिविल लाइन्स एवं आमेर की पोलिंग पार्टियों का बूथों पर भेजा गया. जिला प्रशासन की ओर से 2256 पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई थी. रवाना करने से पहले पोलिंग पार्टी को अंतिम ट्रेनिंग दी गई और मौके पर ही ईवीएम मशीन व अन्य चुनाव से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.
शाम तक बूथों पर मोर्चा संभाल लेंगी पोलिंग पार्टीज: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि शुक्रवार को 150 वार्ड में पार्षद के चुनाव होने जा रहे हैं. इसके लिए जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 2256 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. उनके लिए श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है. पार्टियां शाम तक अपने-अपने बूथों पर जाकर मोर्चा संभाल लेंगी. ये मतदान दल कल सुबह 7 बजे मतदान की शुरुआत कर देंगे. शाम 7 बजे तक मतदान होगा. उसके बाद मतदान दल ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा कराएगा.
155 बूथ संवेदनशील घोषित: संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम चुनाव में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में 155 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. जहां अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी लगा दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को होने वाला नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा और उसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सवाल पर संदेश नायक ने बताया कि बुधवार को जयपुर जिले की 18 नगर निकायों में चुनाव हुए थे. जिसमें मतदाताओं का प्रतिशत बहुत अधिक देखने को मिला. सभी मतदाताओं ने बढ़–चढ़कर चुनाव में भाग लिया. जिससे मतदान का प्रतिशत 87 फीसदी से अधिक पहुंच गया.
60 फीसदी वोटिंग की उम्मीद: उन्होंने बताया कि कई नगर पालिकाओं में 90 प्रतिशत तक मतदान का प्रतिशत पहुंचा है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का क्षेत्र एक बहुत बड़ा क्षेत्र है और यहां मतदाताओं की संख्या भी बहुत अधिक है. नगर निगम के पिछले चुनाव को देखा जाए तो यहां 60 फीसदी से अधिक मतदान नहीं हुआ है. हमने जन जागरूकता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने की कोशिश की है और उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग शुक्रवार को होने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे. इससे मतदान का प्रतिशत 60 से अधिक हो सके.
पढ़ें: जयपुर निकाय चुनाव: युवाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 87% से पार पहुंचा मतदान का आंकड़ा
मतदान दलों के रवानगी स्थल श्री भवानी निकेतन कॉलेज आफ फार्मेसी में सरकारी कर्मचारियों के लिए वोट देने की व्यवस्था की गई थी. यहां डाक मतपत्र प्रकोष्ठ का काउंटर बनाया गया था. इस काउंटर पर सरकारी कर्मचारियों ने नगर निगम चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया और वहीं जमा कर दिया गया. 14 सितंबर को जब मतगणना होगी, तो ईवीएम की काउंटिंग से पहले डाक मतपत्रों की भी गिनती की जाएगी.
विधानसभावार बूथों की संख्या:
- विद्याधर नगर - 298
- झोटवाड़ा -243
- सांगानेर -329
- बगरू -264
- मालवीय नगर - 192
- सिविल लाइंस -234
- किशनपोल -176
- आदर्श नगर -237
- हवामहल -241
- आमेर -42
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


