राजस्थान: कौन हैं मंत्री हेमंत मीणा, जो स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र बोल फंसे, कांग्रेस भी लेने लगी चुटकी
राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बीजेपी विवादों में घिर गई। प्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भाषण में स्वतंत्रता दिवस की जगह 'गणतंत्र दिवस' कह दिया, जिस पर कांग्रेस ने एक्स पोस्ट के जरिए तंज कसा है।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बीजेपी विवादों में घिर गई। प्रतापगढ़ में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भाषण में स्वतंत्रता दिवस की जगह 'गणतंत्र दिवस' कह दिया, जिस पर कांग्रेस ने एक्स पोस्ट के जरिए तंज कसा है।
जयपुर: राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी को लेकर कई सवाल उठे। जयपुर में समारोह के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर बीजेपी ट्रोल हुई। इस बीच भजनलाल सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, प्रतापगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हेमंत मीणा चूक गए। वह गलती से स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस बोल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, इस वीडियो को लेकर अब कांग्रेस ने मंत्री और भजनलाल सरकार पर तीखा हमला किया है।
कांग्रेस ने ट्रोल किया, ना स्वतंत्रता का ध्यान, ना दिवस का ज्ञान
दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के हॉकी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली और इसके बाद समारोह को संबोधित किया। संबोधन के दौरान राजस्व मंत्री की जुबान फिसल गई। उन्होंने गलती से स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस बोल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इधर, कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया और लिखा कि 'न स्वतंत्रता का ध्यान, ना दिवस का ज्ञान। यही है पर्ची सरकार की पहचान। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस ने आगे लिखते हुए कहा कि 'यह हैं पर्ची सरकार के मंत्री हेमंत मीणा है, जो प्रतापगढ़ के जिला स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। धन्य है पर्ची और पर्चियां'
कौन है हेमंत मीणा, जो हुए ट्रोल
बता दें कि हेमंत मीणा वर्तमान में भजनलाल सरकार के राजस्व मंत्री हैं। मूल रूप से हेमंत मीणा प्रतापगढ़ के गोपालपुरा गांव के रहने वाले हैं, उन्हें राजनीति विरासत में मिली हैं। उनके पिता नंदलाल मीणा वसुंधरा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 में प्रतापगढ़ सीट से लड़ा, लेकिन उस समय हार गए थे। इसके बाद 2023 में फिर से बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ाया, जहां उन्होंने पहली जीत हासिल की। इसके बाद पहली बार इसी भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
राष्ट्रगीत को लेकर भी हुआ था विवाद
बता दें कि इससे पहले राजधानी जयपुर में राष्ट्रगीत को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ। बड़ी चौपड़ पर 'भारतीय जनता पार्टी के पारंपरिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में वंदे मातरम को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के समय साउंड सिस्टम पर गलत धुन बज गई। इस तकनीकी और मानवीय चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तुरंत आगे आकर पार्टी की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और घटना की पूरी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

1.8K views · 25 reactions | Jaipur Police Viral Video: बिना वर्दी, बिना ID कार्ड... क्या रात को रोक सकती है पुलिस? #JaipurPolice #Nouniform #noIDcard #DynamiteNews | Dynamite News Hindi

‘हम भारत के लोग’ थीम पर जुटेंगे देश-विदेश के बुद्धिजीवी: जयपुर में 4 दिसंबर से होगा ‘लोकमंथन 2026’; उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस - Jaipur News

बिना वर्दी और आईडी कार्ड के पुलिस द्वारा रात में रोके जाने का मामला: क्या यह कानूनी है?


