'राजस्थान से खत्म की लव जिहाद की समस्या', सीएम भजनलाल ने निकाय चुनाव के बीच किया बड़ा सियासी दावा
CM Bhajanlal Nikay chunav Road Show: जयपुर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भव्य रोड शो किया। सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक निकले इस रोड शो में सीएम ने दावा किया कि उनक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
CM Bhajanlal Nikay chunav Road Show: जयपुर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भव्य रोड शो किया। सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक निकले इस रोड शो में सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने राज्य से 'लव जिहाद' खत्म कर दिया है।
जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया।मुख्यमंत्री के सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर जाने के बाद दोपहर के आसपास रोड शो शुरू हुआ। खुली जीप में सवार शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद थे। रोड शो सांगानेरी गेट से शुरू हुआ और जौहरी बाजार व बड़ी चौपड़ से होते हुए त्रिपोलिया गेट पर खत्म हुआ।
जयपुर में भजनलाल शर्मा का था रोड शो
इस कार्यक्रम के लिए शहर के परकोटे वाले इलाके के कई बड़े बाजारों में आम गाड़ियों और सिटी बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। स्थानीय लोगों, दुकानदारों और आने-जाने वालों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। जयपुर का यह रोड शो भजनलाल शर्मा के जोरदार निकाय चुनाव प्रचार का समापन था।
सीएम बोले- 'लव जिहाद' की समस्या को खत्म कर दिया
बुधवार के कार्यक्रम के साथ ही शर्मा ने पिछले पांच दिनों में पूरे राजस्थान में 10 रोड शो किए हैं। भाजपा ने निकाय चुनावों के आखिरी चरण में अपना प्रचार तेज कर दिया है, जिसमें वरिष्ठ नेता मतदाताओं को एकजुट करने के लिए रैलियों और रोड शो में हिस्सा ले रहे हैं। प्रचार के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने जयपुर समेत पूरे राजस्थान से 'लव जिहाद' की समस्या को खत्म कर दिया है।
गहलोत सरकार पर CM भजनलाल ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई वर्षों में अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन उपलब्धियों से कांग्रेस में चिंता पैदा हुई है और पिछली सरकार पर 'लूट-खसोट और बेलगाम छूट' की राजनीति करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार से जुड़े अधिकारी और मंत्री अब जेल में हैं। भजनलाल शर्मा ने वोटर्स से लोकल बॉडी और पंचायत चुनावों में भाजपा का समर्थन करने की अपील की और कहा कि इससे 'ट्रिपल-इंजन' सरकार बनेगी और विकास तेजी से होगा। उन्होंने वोटर्स से मौजूदा 'डबल-इंजन' गवर्नेंस मॉडल में तीसरा इंजन जोड़ने की अपील की और वादा किया कि उनकी सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के सुझाए गए विकास कार्यों को पूरा करेगी।
रघुनाथ नरेड़ी चर्चा में
भाजपा नेता रघुनाथ नरेड़ी सुबह से ही मुख्यमंत्री के रोडशो वाले वाहन पर व्यवस्था संभालते दिखे। नगर निकाय चुनाव के टिकटों की घोषणा से पहले नरेड़ी को मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसलिए, मुख्यमंत्री के रोड शो के प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका ने राजनीतिक ध्यान आकर्षित किया है। रोडशो से पहले मुख्यमंत्री का पूर्वमुखी हनुमान मंदिर जाने और जयपुर के व्यापार संघों के पदाधिकारियों से मिले। बैठक के लिए मंदिर में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महासचिव सुरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जयपुर रोड शो के साथ ही राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं से अपनी अंतिम अपील तेज कर दी है, जिसमें वरिष्ठ नेता स्थानीय विकास, शासन और राजनीतिक कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


