जयपुर मदन राठौड़ बोले- भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास को गति मिली, पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत से इससे भी अधिक विजय होगी
जयपुरः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता की. मदन राठौड़ ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन’ से निश्चित रूप से चुनावी खर्च कम होगा. और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलेगा. इसी सोच को आ…

सौजन्य से:- First India News
जयपुरः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता की. मदन राठौड़ ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन’ से निश्चित रूप से चुनावी खर्च कम होगा. और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए अधिक समय मिलेगा. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया-‘वन स्टेट, वन इलेक्शन. इसी पहल के तहत राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव भी संपन्न कराए गए हैं. यह कदम चुनावी प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को अपना पूरा ध्यान विकास और जनसेवा पर केंद्रित करने का अवसर देता है.
राजस्थान की जनता ने चुनाव परिणामों में हमें पूरा आशीर्वाद दिया है. पीएम मोदी के विजन और सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता, घर-घर शौचालय, एयर कनेक्टिविटी, रेलवे के विस्तार और विद्युतीकरण, सड़कों तथा सिंचाई परियोजनाओं के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं. किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया. और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है. ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत देश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिला है. रक्षा क्षेत्र में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है.
और अब भारत रक्षा उपकरणों का निर्माण करने के साथ उनका निर्यात भी कर रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में भी विकास को गति मिली है. ERCP समझौता, यमुना जल समझौता और नर्मदा के पानी की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं. राज्य सरकार किसानों को केंद्र की ₹6,000 की किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त ₹3,000 की सहायता दे रही है. राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश और उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है. जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं. बिजली, सड़क, पुलिस व्यवस्था और सरकारी सेवाओं के क्षेत्र में भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इन विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम चुनाव में दिखाई दिया. राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया.
अभी कांग्रेस बिखरी हुई है. जो 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. हम 200 से ज्यादा सीट जीत चुके हैं. हम जनता का आभार प्रदर्शित कर रहे हैं. हम जनता की सेवा करेंगे. स्थानीय निकाय के बाद पंचायत चुनाव होंगे. पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत से इससे भी अधिक विजय होगी. विधानसभा-लोकसभा जीत सकेंगे. हमारे संगठन महामंत्री ने भी पूरी भूमिका निभाई. हम 309 निकायों में से 309 ही जीतना चाहते थे. कुछ कमी रह गई उसमें सुधार करेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


