जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उतरी पहली फ्लाइट, खुद स्वागत करने पहुंचे गजेंद्र शेखावत, यात्री बोले- मजा आ गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन के आठ दिन बाद जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल पुराने से छह गुना बड़ा है, जिसमें आधुनिक स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन के आठ दिन बाद जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल पुराने से छह गुना बड़ा है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और 6 एयरोब्रिज शामिल हैं।
जोधपुर: आखिरकार वह दिन आ गया जिसका शहर को लंबे समय से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के आठ दिन बाद रविवार को जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। सुबह बेंगलुरु से आई पहली फ्लाइट ने नए टर्मिनल पर लैंडिंग की, जबकि कुछ ही देर बाद पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यात्रियों का स्वागत किया, स्मृति स्वरूप टिकट भेंट किए और केक काटकर इस ऐतिहासिक शुरुआत का जश्न मनाया।
शेखावत बोले-12 सालों के लगातार प्रयासों का है ये परिणाम
शेखावत ने इसे जोधपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह सुविधा करीब 12 सालों के लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में जोधपुर एयरपोर्ट से यात्रियों और उड़ानों की संख्या लगभग दस गुना बढ़ चुकी है। आने वाले समय में नई एयरलाइंस के जुड़ने, लंबी दूरी की उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
पुराने टर्मिनल की तुलना में लगभग छह गुना बड़ा
करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बना जोधपुर का नया टर्मिनल 37 एकड़ क्षेत्र में फैला है और पुराने टर्मिनल की तुलना में लगभग छह गुना बड़ा है। 24 हजार वर्गमीटर में बने इस भवन में 8 बोर्डिंग गेट, 6 एरोब्रिज, 20 चेक-इन काउंटर, 3 बैगेज कन्वेयर बेल्ट, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, चार्जिंग पॉइंट और यात्रियों के लिए पर्याप्त बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे जैसा अनुभव
एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज उनियाल ने बताया कि एयर इंडिया और इंडिगो के अलावा अन्य एयरलाइंस को भी जोधपुर से नई उड़ानें शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनका कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी का दायरा और विस्तृत होगा। पहले ही दिन नए टर्मिनल से यात्रा करने वाले यात्रियों ने इसकी आधुनिक सुविधाओं और भव्यता की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि 'हमें मजा आ गया, अब जोधपुर का एयरपोर्ट किसी बड़े महानगर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे जैसा अनुभव देता है, जिससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी नई गति मिलेगी।'
गहलोत को जोधपुर की शान बताकर कसा तंज
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग विकास कार्यों पर सवाल उठाते रहे हैं, वे अब नए एयरपोर्ट, आधुनिक सड़कें और अन्य परियोजनाएं देखकर स्वयं जवाब पा सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अशोक गहलोत जोधपुर की शान हैं और वे उनके प्रति व्यक्तिगत सम्मान रखते हैं।
क्यों खास है यह शुरुआत?
यह केवल नए भवन से उड़ानों की शुरुआत नहीं है, बल्कि जोधपुर के पर्यटन, उद्योग, निवेश और वैश्विक पहचान को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। यदि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होती हैं तो मारवाड़ सीधे दुनिया के कई प्रमुख शहरों से जुड़ सकेगा। नया टर्मिनल जोधपुर को पश्चिमी राजस्थान का एक प्रमुख एविएशन हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में डिलीवरी लापरवाही: दो प्रसूताएं वेंटिलेटर, दो डायलिसिस पर

मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा विवाद: 124 साल पुराना नक्शा विवाद का समाधान कर सकता है

फूड प्वाइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ने: झालावाड़ के भवानीमंडी में सामूहिक भोज से 90 लोग बीमार


