लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी हूं, जाट नेता को धमकी देने वाली राजस्थान की महिला अरेस्ट
लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी हूं, जाट नेता को धमकी देने वाली राजस्थान की महिला अरेस्ट राजस्थान की एक महिला को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर सोशल मीडिया पर जाट नेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।…

सौजन्य से:- Hindustan
लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी हूं, जाट नेता को धमकी देने वाली राजस्थान की महिला अरेस्ट
राजस्थान की एक महिला को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर सोशल मीडिया पर जाट नेता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्या है पूरा मामला? विस्तृत रिपोर्ट…
राजस्थान की एक महिला ने दावा किया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कथित पत्नी है। आरोपी महिला ने ऐसा दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक जाट नेता को धमकी दे दी। यूपी की मुजफ्फरनगर की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की शामली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जाट नेता मुकुल चौधरी की शिकायत पर ऐक्शन
शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी बिंदु देवी के रूप में हुई है। उसको जाट नेता मुकुल चौधरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
दी थी जान से मारने की धमकी
यूपी पुलिस के अनुसार, मुकुल चौधरी ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टरों की तलाश और गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद बिश्नोई की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर चौधरी के खिलाफ धमकी भरे संदेश कथित तौर पर पोस्ट किए और उसे जान से मारने की धमकी दी।
धमकियों के मामले की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और धमकी देने वाली महिला को अरेस्ट कर लिया गया। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अंकित बालियान की हत्या और जाट नेता मुकुल चौधरी को कथित तौर पर दी गई धमकियों के मामले की जांच जारी है।
साजिश के तहत की गई थी अंकित की हत्या
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में एक एनकाउंटर में मार गिराया था। यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने खुलासा किया था कि अंकित बालियान की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी। हमलावरों ने अंकित की हर गतिविधियों के बारे में पता किया, बाहर से हथियार मंगाए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की योजना बनाई।
ऐसे हुई थी संदिग्धों की पहचान
डीजीपी के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की। इनमें दो मोहित और सुमित सोमवार को तड़के शामली में मारे गए थे। जांच में गोगी गैंग से जुड़े नेटवर्क की भूमिका भी सामने आई। राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने 26-27 अगस्त को सोशल मीडिया पर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


