पूनिया बोले- राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया है, पंजाब सरकार पर भी कसा तंज
पूनिया बोले- राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया है, पंजाब सरकार पर भी कसा तंज राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने पंजाब की 'आप' सरकार पर निशाना साधा. साथ ही निकाय चुनाव को लेकर भी जीत का दावा किया. Pub…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पूनिया बोले- राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया है, पंजाब सरकार पर भी कसा तंज
राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने पंजाब की 'आप' सरकार पर निशाना साधा. साथ ही निकाय चुनाव को लेकर भी जीत का दावा किया.
Published : September 13, 2026 at 1:39 PM IST
जोधपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया रविवार को जोधपुर पहुंचे. जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पूनिया ने कहा कि पार्टी ही नहीं, बल्कि समाज और जीवन के हर क्षेत्र में जो व्यक्ति परिश्रम करता है, उसको सफलता मिलती है. सफलता भले ही देर से मिले, लेकिन मेहनत करने वाले व्यक्ति को समाज, दल और संगठन में मान्यता जरूर मिलती है.
राजस्थान के निकाय चुनावों को लेकर डॉ. पूनिया ने कहा कि फिलहाल उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी मिली है और उन्होंने वहां काम शुरू कर दिया है. राजस्थान के निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार के पक्ष में अपना जनादेश तय किया है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत के साथ सभी निकाय में बोर्ड बनाएगी.
इसे भी पढे़ं. कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया
नशे ने छीन ली पंजाब की जवानी : पंजाब को लेकर डॉ. पूनिया ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंजाब कभी देश का सिरमौर माना जाता था. पंजाब के खिलाड़ी और जवान पूरे देश में विख्यात रहे हैं. पंजाब की संस्कृति और खान-पान की भी अलग पहचान रही है, लेकिन आज नशे ने पंजाब की जवानी को छीन लिया है. उन्होंने कहा कि नशे के कारण पंजाब में कानून-व्यवस्था की चुनौती भी खड़ी हुई है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी हमला बोला और कहा कि सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का तांडव किसी से छिपा नहीं है.
मारवाड़ री अपणायत 🙏🏻 pic.twitter.com/XNH9V1gomB
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) September 13, 2026
नशे के विरुद्ध अभियान शुरू कर रहे : पूनिया ने बताया कि पंजाब में नशे को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए 18 तारीख से अभियान शुरू कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. चार यात्राएं पूरे प्रदेश में निकलेगी, जिसका समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. पूनिया ने बताया कि गृह मंत्री का 2029 तक देश को ड्रग फ्री करने का संकल्प पूरा होगा. पंजाब के भाजपा और कांग्रेस प्रभारी राजस्थान से होने का कोई चुनौती के सवाल पर कहा कि हमारे यहां जो जिम्मेदारी दी जाती है उसे शिद्दत से पूरा करते हैं. हम सब मिलकर वहां बदलाव करेंगे.
इसे भी पढे़ं. सतीश पूनिया का राहुल गांधी पर तंज, कहा- उनको और ट्रेनिंग लेनी होगी, पंजाब में भाजपा जीतेगी अच्छी सीटें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


