राजस्थान: जयपुर में थार सवार युवकों की दबंगई, साइड नहीं देने पर कैब चालक और परिवार से मारपीट
राजस्थान: जयपुर में थार सवार युवकों की दबंगई, साइड नहीं देने पर कैब चालक और परिवार से मारपीट जयपुर के खोरा बीसल थाना क्षेत्र में साइड नहीं देने को लेकर थार सवार युवकों ने कैब चालक और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान: जयपुर में थार सवार युवकों की दबंगई, साइड नहीं देने पर कैब चालक और परिवार से मारपीट
जयपुर के खोरा बीसल थाना क्षेत्र में साइड नहीं देने को लेकर थार सवार युवकों ने कैब चालक और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हॉकी-डंडों से मारपीट, कार में तोड़फोड़ और एक युवक पर पिस्टल तानने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विस्तार
घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे नांगल पुलिया के पास की बताई जा रही है। टैक्सी चालक रजत सिंह अपने मामा, ममेरे भाई और भांजे के साथ निवारू रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक थार कार आई। थार चालक ने हॉर्न और डिपर देकर साइड मांगी। आरोप है कि पुलिया पार करते समय साइड नहीं मिलने पर थार सवार युवक नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि कुछ दूरी आगे जाकर थार सवार युवकों ने कैब के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और रास्ता रोक दिया। इसके बाद युवक गाड़ी से उतरे और कैब चालक व उसके साथ मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने हॉकी और डंडों से हमला किया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर प्रदीप सिंह पर तान दी। आरोप है कि पिस्टल के बट से प्रदीप के सिर पर वार किया गया। वहीं, यश सिंह के सिर पर पत्थर से हमला करने का भी आरोप है।
पढ़ें; छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी
हमले के दौरान आरोपियों ने कैब में भी तोड़फोड़ की। सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ युवक कार के पास हंगामा और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। खोरा बीसल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


