राजस्थान फतेहपुर निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान खूनी संघर्ष, छह घायल, दो सीकर रेफर
SiKar Nikay Chunav: फतेहपुर नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को हमला हुआ। इस हमले में छह लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया है जहाँ उनका उपचार चल र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
SiKar Nikay Chunav: फतेहपुर नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को हमला हुआ। इस हमले में छह लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में चुनावी संग्राम के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। यहां निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान फतेहपुर में हुए हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर किया गया है।
ये लोग हुए घायल
हमले में मुजफर पुत्र आजम चौहान (22), मजहर पुत्र आजम (20), दानिश निर्वाण पुत्र रियाज (20), अली परिहार पुत्र मंजूर (22), खलील पुत्र अकरम (21) और असरफ पुत्र अली (20) घायल हुए हैं। सभी घायल फतेहपुर के वार्ड नंबर 15 स्थित कुवेती मस्जिद के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना के कारणों तथा हमले में शामिल लोगों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना के पूरे कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


