सत्य निकेतन हादसा: इमारत का मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा
सत्य निकेतन हादसा: इमारत का मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों…

सौजन्य से:- Navjivan
सत्य निकेतन हादसा: इमारत का मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा
सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।
घटना के बाद से हरिराम बंसल का कोई पता नहीं था। लुक-आउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई थीं। फिलहाल, भिवाड़ी से हरिराम को पकड़ा गया है।
सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को इमारत गिरी थी। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि मलबे के नीचे अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
'हॉस्टल डेज' नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी और घटना के समय कई छात्र वहां रह रहे थे। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) अमित गोयल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की।
वहीं, लापरवाही बरतने पर इस मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं।
दिल्ली सरकार ने तुरंत प्रभाव से इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।
सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत और बचाव कार्यालय को लेकर जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि लापरवाही या चूक के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


