जोधपुर एम्स में पंजीकरण के लिए मांग रहे ओटीपी...संस्थान ने किया सचेत...जानिए मामला
जोधपुर एम्स में पंजीकरण के लिए मांग रहे ओटीपी...संस्थान ने किया सचेत...जानिए मामला एम्स ने अनाधिकृत व्यक्तियों और सोशल मीडिया पेजों से सावधान रहने की अपील की है. Published : August 17, 2026 at 9:05 PM IST जोधपुर: एम्स जो…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर एम्स में पंजीकरण के लिए मांग रहे ओटीपी...संस्थान ने किया सचेत...जानिए मामला
एम्स ने अनाधिकृत व्यक्तियों और सोशल मीडिया पेजों से सावधान रहने की अपील की है.
Published : August 17, 2026 at 9:05 PM IST
जोधपुर: एम्स जोधपुर ने मरीजों, उनके परिजनों तथा आमजन के लिए सार्वजनिक परामर्श जारी किया. इसमें ऐसे अनाधिकृत व्यक्तियों, निजी सोशल मीडिया पेजों और व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों से सावधान रहने की अपील की है, जो एम्स जोधपुर के नाम पर ओपीडी पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श के लिए मुफ्त सहायता उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं.
संस्थान के सोमवार को जारी बयान के अनुसार, उनके संज्ञान में आया कि कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया पर एम्स जोधपुर के नाम और लोगो का उपयोग करते हुए ओपीडी पंजीकरण, जिसे आमतौर पर ओपीडी पर्ची कहते हैं तथा चिकित्सक से परामर्श के लिए सहायता का दावा कर रहे हैं. ऐसे व्यक्तियों के आमजन से अग्रिम रूप से आधार कार्ड की प्रति तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी साझा करने को कहा जा रहा है. एम्स जोधपुर ने स्पष्ट किया, संस्थान किसी भी व्यक्ति, निजी सोशल मीडिया पेज अथवा व्यक्तिगत मोबाइल नंबर को अपनी ओर से आधार कार्ड, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत अथवा संवेदनशील जानकारी को एकत्र करने के लिए अधिकृत नहीं किया है.
पढ़ें:जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू
एम्स की वेबसाइट और काउंटर से ही पंजीकरण: बयान के अनुसार, ओपीडी पंजीकरण केवल अस्पताल के अधिकृत पंजीकरण काउंटर, एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप अथवा संस्थान से अधिसूचित अन्य अधिकृत माध्यमों से ही कराया जाए. मरीजों और उनके परिजनों से विशेष रूप से अपील की गई कि आधार नंबर, ओटीपी, पहचान संबंधी दस्तावेज अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा न करें, जो ऐसी सहायता का दावा करता हो. यह सावधानी ऐसे व्यक्तियों के मामले में भी बरती जानी चाहिए, जो स्वयं को एम्स जोधपुर अथवा संस्थान की किसी आउटसोर्स एजेंसी से जुड़ा हुआ बताते हों.
ऐसे लोगों की सूचना दें: एम्स प्रबंधन ने एम्स जोधपुर के नाम पर ओपीडी पंजीकरण में इस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने वाले किसी व्यक्ति या सोशल मीडिया पेज की जानकारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्यालय, एम्स जोधपुर को देने की अपील की है. एम्स जोधपुर ने स्पष्ट किया कि अनाधिकृत व्यक्ति अथवा सोशल मीडिया पेज के साथ आधार, ओटीपी अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाली किसी भी प्रकार की हानि, धोखाधड़ी या व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं होगा.
पढ़ें:जोधपुर एम्स में 2026 का पहला अंगदान: ब्रेन डेड श्रमिक ने तीन लोगों को दिया नया जीवन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

वसुंधरा-पूनिया के साथ राजस्थान से CA राजेश मंगल की सरप्राइज एंट्री! जानें नितिन नवीन टीम में क्या मिला रोल

पंचायत-निकाय चुनाव: उदयपुर में 7वीं बार BJP का बोर्ड बनाने का दावा, सांसद रावत बोले- जनता फिर देगी मौका

राजस्थान सरकार ने बाहरी लोगों को प्रतिबंधित कर दिया है। सीजेपी के अभियान के बीच स्कूल


