होमशिक्षा-करियरएयरफोर्स विमान हादसे में राजस्थान का सपूत शहीद, खत्म होने वाला था अग्निवीर ​कार्यकाल, घर में चल रही थी शादी की तैयारी
शिक्षा-करियर

एयरफोर्स विमान हादसे में राजस्थान का सपूत शहीद, खत्म होने वाला था अग्निवीर ​कार्यकाल, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

एयरफोर्स विमान हादसे में राजस्थान का सपूत शहीद, खत्म होने वाला था अग्निवीर कार्यकाल, घर में चल रही थी शादी की तैयारी हादसे की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. Published : June 13, 2026 at 7:1…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 12:25 pm बजे
एयरफोर्स विमान हादसे में राजस्थान का सपूत शहीद, खत्म होने वाला था अग्निवीर ​कार्यकाल, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

एयरफोर्स विमान हादसे में राजस्थान का सपूत शहीद, खत्म होने वाला था अग्निवीर कार्यकाल, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

हादसे की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

Published : June 13, 2026 at 7:18 PM IST

कुचामन सिटी: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान हादसे के शहीदों में डीडवाना-कुचामन जिले के पांचोता गांव का खेमाराम कुमावत (22) शामिल है. हादसे में अपने लाल के शहीद होने सूचना पाते ही गांव एवं क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया. जैसे ही सूचना फैली, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. खेमाराम के परिवार पर दुखों का पहाड़ आ टूटा. शहीद कुमावत के घर पर रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों का तांता लग गया.

जल्द पूरा होने वाला था कार्यकाल: शहीद के ममेरे भाई महेश कुमावत ने बताया कि खेमाराम वायुसेना में बतौर अग्निवीर शामिल हुए थे. उनका कार्यकाल जल्द पूरा होने वाला था. परिवार में खेमाराम की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी. सभी भविष्य की योजनाओं में व्यस्त थे, लेकिन अचानक आई दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. पांचोता निवासी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि खेमाराम कुमावत साधारण किसान परिवार का बेटा था.

पढ़ें: असम के जोरहाट एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

पांचोता सरपंच महेंद्र सिंह ने कहा कि असम विमान हादसे में हमारे क्षेत्र का जवान शहीद हुआ है. ये हमारे लिए गर्व की बात भी है और दुःख भी है. उन्होंने कहा बताया कि खेमाराम यहां के सरकारी स्कूल में पढ़कर आगे बढ़ा. वह बचपन से ही फौज में जाने की बात कहता था. परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, दो बड़े भाई और एक छोटी बहन हैं. ग्रामीणों ने शहीद खेमाराम को मिलनसार, मेहनती और देशसेवा के प्रति समर्पित युवा बताया.

वायुसेना का मालवाहक विमान शनिवार सुबह करीब 10 बजे जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में विमान में भीषण आग लग गई और दो हिस्सों में टूट गया. इसमें खेमाराम कुमावत समेत पांच वायुसेनाकर्मी शहीद हो गए और एक कॉ-पायलट घायल हो गया. शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा के अलावा अग्निवीर वायुसैनिक खेमाराम एवं दानिश आलम शामिल है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें