जयपुर में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, वकीलों ने थाने में दिया धरना
जयपुर में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, वकीलों ने थाने में दिया धरना जयपुर के होटल में 32 वर्षीय युवक प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत के बाद वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और ड्रिप को लेक…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल, वकीलों ने थाने में दिया धरना
जयपुर के होटल में 32 वर्षीय युवक प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत के बाद वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और ड्रिप को लेकर सवाल उठाए.
जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्लू शाइन होटल में 32 साल के युवक प्रकाश खिंची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है. प्रकाश का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील बजाज नगर थाने के बाहर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने प्रकाश की हत्या कर उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है.
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल के कमरे में मिली ड्रिप को लेकर उठ रहा है. परिजनों और प्रदर्शन कर रहे वकीलों का दावा है कि प्रकाश के हाथ में कैनुला लगी हुई थी और ड्रिप चढ़ रही थी. साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही जा रही है.
जोधपुर: वर्क फ्रॉम होम का झांसा, 30 युवतियों के अश्लील वीडियो, 2 गिरफ्तार
वकीलों और परिजनों का सवाल है कि अगर प्रकाश होटल के कमरे में था तो आखिर उसके हाथ में ड्रिप किसने लगाई? ड्रिप कब लगाई गई और उस समय कमरे में कौन मौजूद था? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं.
परिवार को नहीं थी जयपुर आने की जानकारी
परिजनों के मुताबिक प्रकाश कुछ दिन पहले ही आगरा से जयपुर आया था. उसने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास ब्लू शाइन होटल में कमरा लिया था. परिवार को उसके जयपुर आने की जानकारी नहीं थी. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रकाश जयपुर क्यों आया था और होटल में उसके साथ कौन-कौन लोग संपर्क में थे.
WhatsApp पर भेजा गया सुसाइड नोट
परिजनों के अनुसार प्रकाश के मोबाइल से उसके भाई के WhatsApp पर सुसाइड नोट भेजा गया था. इसके साथ ही चोट लगी हालत में प्रकाश की तस्वीर भेजे जाने का भी दावा किया गया है. पुलिस को होटल के कमरे से सुसाइड नोट मिलने की जानकारी भी दी गई है.
हालांकि, सुसाइड नोट और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं की वास्तविकता और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस यह भी देख रही है कि प्रकाश ने खुद ऐसा कदम उठाया या फिर किसी ने उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की.
चेकआउट की बात, लेकिन कमरे में मिला शव
परिजनों का कहना है कि होटल स्टाफ से पूछताछ के दौरान प्रकाश के चेकआउट करने की बात सामने आई थी. जब परिजन होटल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद कमरे के अंदर प्रकाश का शव मिला.
इस पूरे घटनाक्रम ने होटल स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजन चाहते हैं कि प्रकाश के होटल पहुंचने से लेकर उसकी मौत तक की पूरी जानकारी सामने लाई जाए और होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जाए.
नौकरी के नाम पर पैसे लेने का भी आरोप
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रकाश से नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने पैसे लिए थे. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं पैसों के लेन-देन का इस घटना से कोई संबंध तो नहीं है.
जयपुर: घड़ियों के शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, शटर तोड़कर घुसे बदमाश
प्रकाश के बड़े भाई विक्रम सिंह खिंची राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत करते हैं. घटना के बाद उनके साथ बड़ी संख्या में वकील बजाज नगर थाने पहुंचे. वकीलों ने संदिग्ध आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और थाने के बाहर धरने पर बैठ गए.
फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है. होटल स्टाफ, वहां मौजूद लोगों और प्रकाश के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


