अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
{"_id":"6aaef315d6015d028d0a560d","slug":"three-members-of-a-family-committed-suicide-in-ajmer-by-mixing-celphos-in-water-and-drinking-it-the-son-was-present-in-the-room-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4745005-2026-09-20","type…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aaef315d6015d028d0a560d","slug":"three-members-of-a-family-committed-suicide-in-ajmer-by-mixing-celphos-in-water-and-drinking-it-the-son-was-present-in-the-room-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4745005-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: माता-पिता और बेटी ने की सामूहिक आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:30 AM IST
सार
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान में शनिवार रात एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत से सनसनी फैल गई। तीनों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके में शनिवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना रात करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद आदर्श नगर थाना सीआई ओमप्रकाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।
घटना के समय कमरे में मौजूद था बेटा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव भी कमरे में मौजूद था। गौरव जयपुर में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। परिवार की बहू फिलहाल पीहर गई हुई थी। अशोक शर्मा फर्नीचर का काम करते थे। घटना के पीछे क्या वजह रही और किन परिस्थितियों में परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से क्या-क्या मिला और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जोधपुर मेयर चुनाव का सस्पेंस खत्म: भाजपा ने प्रसन्न चंद को उतारा, कांग्रेस से राजेंद्र; रोचक हुआ मुकाबला
एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted