छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में धूमधाम से निकली भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा
छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में धूमधाम से निकली भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरती के बाद हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रनावा किया. 80 झांकियों के साथ यह शोभायात्रा गढ़ गणेश पहुं…

सौजन्य से:- ETV Bharat
छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयपुर में धूमधाम से निकली भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरती के बाद हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रनावा किया. 80 झांकियों के साथ यह शोभायात्रा गढ़ गणेश पहुंची.
Published : September 15, 2026 at 10:39 PM IST
जयपुर: छोटी काशी में भगवान गणेश की शोभायात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला. मंगलवार देर शाम को मोती डूंगरी गणेश मंदिर से भगवान गणपति की शोभायात्रा निकली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूजा-अर्चना करके भगवान गणेश की आरती उतारी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया. शोभायात्रा में विभिन्न झांकियाँ आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. पहली बार फायर ब्रिगेड के माध्यम से श्रद्धालुओं पर गंगाजल की बौछार करवाई गई. इसके साथ ही रोबोट के जरिए बारिश का दृश्य भी दिखाया गया. ऋषि पंचमी के अवसर पर शोभायात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे.
80 से ज्यादा झांकियां: शोभायात्रा में करीब 80 से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं. इनमें 20 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक और स्वचालित झांकियां थीं. गरुड़ पर सवार 16 फीट ऊंचे गणेश जी, ऐरावत हाथी पर विराजमान गणेश जी, अष्टभुजा रूप में रिद्धि-सिद्धि के साथ गजानन, पृथ्वी पर तांडव करते गणेश जी और विशाल नंदी पर सवार शिवजी के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने रहे. महाकाल और महाकाली के तांडव स्वरूप सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों को भी झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया.
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: जयपुर में 'गणपति बप्पा मोरिया' की गूंज...गणेश मंदिरों में भक्तों का सैलाब
लोगों ने पुष्प-वर्षा करके स्वागत किया: शोभायात्रा में अखाड़े के कलाकारों ने पारंपरिक शस्त्र कलाओं और कसरत के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए. देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकार और गणेश भजनों की धुनों पर बजते बैंड ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प-वर्षा करके भगवान गणेश का स्वागत किया. यह शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड से होते हुए सांगानेरी गेट, जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार से होकर गुजरी. इसके बाद छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी बस स्टैंड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंची.
ट्रैफिक डायवर्जन और नो व्हीकल जोन: गणेश शोभायात्रा के दौरान जयपुर शहर में ट्रैफिक की विशेष व्यवस्थाएं की गईं. राजधानी जयपुर में गणेश चतुर्थी शोभायात्रा के दौरान पुलिस की ओर से ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए थे. शोभायात्रा के दौरान कई मार्गों पर 'नो व्हीकल जोन' बनाया गया और ट्रैफिक डायवर्जन किया गया. परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया, जबकि आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही को अनुमति दी गई. पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक और समांतर मार्गों के उपयोग की अपील की. एमडी रोड, जोहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार और चौगान चौराहा से लेकर गढ़ गणेश मंदिर तक का मार्ग 'नो पार्किंग जोन' रहा.
इसे भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी की धूम: मोती डूंगरी मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल, की सुख-समृद्धि की कामना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


