जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम Jaipur News In Hindi: मकराना ने आरोप लगाया कि वाटर कैनन की तेज बौछार और पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
Jaipur News In Hindi: मकराना ने आरोप लगाया कि वाटर कैनन की तेज बौछार और पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी देवराज की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई.
राजस्थान के जयपुर में यूजीसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन कार्रवाई को लेकर सियासत और विरोध तेज हो गया है. श्री राजपूत करणी सेना ने राज्य सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है.
संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और जयपुर जाम किया जाएगा. इस मांग के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. हालांकि अभी कोई वार्ता की जानकारी सामने नहीं आई है.
'यह भी पढ़ें: अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने जयपुर में प्रेस वार्ता कर पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पहले उन पर वाटर कैनन चलाया गया और उसके बाद लाठीचार्ज किया गया.
मकराना ने आरोप लगाया कि वाटर कैनन की तेज बौछार और पुलिस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी देवराज की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. साथ ही महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार और कई युवाओं के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आने का आरोप लगाया.
मृतकों को एक करोड़ का मुआवजे की मांग
करणी सेना ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों बजरंग सिंह, बी.एल. मीणा और भूपेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित किया जाए.
महिपाल सिंह मकराना ने साफ चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो करणी सेना मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और जयपुर में बड़ा आंदोलन करते हुए शहर को जाम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अशोक नगर चोरीकांड में बड़ा मोड़, मास्टरमाइंड इरफान की कुंडली खंगालने रांची पहुंची राजस्थान पुलिस - ranchi jaipur theft rajasthan police hunts mastermind irfan

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना

राजस्थान में हेरोइन और विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जांच जारी


