अजमेर में बांग्लादेशी घुसपैठिये का खुलासा, खानाबदोश जीवन जीने वाला 60 वर्षीय पकड़ायa
अजमेर पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को पकड़ा, जो शहर में खानाबदोश जीवन जी रहा था। यह घुसपैठिया मेघालय के बाघमारा बॉर्डर से भारत में घुसा था और अजमेर में दरगाह बाजार से पकड़ा गया।

सौजन्य से:- ETV Bharat
बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा, अजमेर में खानाबदोश की तरह गुजार रहा था जिंदगी
अजमेर पुलिस रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और उनके निष्कासन के लिए पुलिस का अभियान जारी है...
Published : June 24, 2026 at 7:36 PM IST
अजमेर: राजस्थान के अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जारी पुलिस के अभियान के तहत बुधवार को एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को पकड़ा है. पुलिस ने अभी तक 24वीं कार्रवाई करते हुए 57 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ चुकी है.
दरगाह थाने के प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि अजमेर पुलिस रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और उनके निष्कासन के लिए पुलिस का अभियान जारी है. इस अभियान के तहत बुधवार को दरगाह क्षेत्र में दरगाह बाजार, जलियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, दरगाह संपर्क सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, तारागढ़ स्थित चश्मा ए नूर, त्रिपोलिया गेट, सोल खम्भा, झालरा समेत अन्य क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. जहां बांग्लादेश के ढाका में जिला टैंगल में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में कुमारजानी निवासी मोहम्मद चांद कादरिया को दस्तयाब किया है. बांग्लादेशी घुसपैठिए की उम्र 60 वर्ष है.
पढ़ें : नकली आधार कार्ड के साथ 14 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से जा रहे थे दिल्ली
मेघालय के बाघमारा बॉर्डर से आया था घुसपैठिया : थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए मोहम्मद चांद ने मेघालय के बाघमारा बॉर्डर से प्रवेश करके गुवाहाटी पहुंचा. गुवाहाटी से वह दिल्ली आया जहां पर वह निजामुद्दीन औलिया की दरगाह गया. यहां से हरिद्वार एक माह रुका, जहां उसने सभी मंदिरों में दर्शन किये.
जीवनानी ने बताया कि हरिद्वार से बांग्लादेशी घुसपैठियों मोहम्मद चांद अजमेर आ गया. अजमेर में यह बांग्लादेशी घुसपैठियों खानाबदोश की तरह जीवन यापन कर रहा था. 24 जून को बांग्लादेशी घुसपैठिया मोहम्मद चांद कादरिया दरगाह बाजार से पकड़ा गया. आरोपी ने अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर पार करके भारत आने की बात स्वीकार कर ली है. आरोपी से अन्य अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

राजस्थान आपातकाल की बरसी: सीएम भजनलाल शर्मा

अजमेर में मोहर्रम का अशूरा, हाईदोस की परंपरा निभाई


