डिवाइडर से टकराई बाइक, भांजे ने मौके पर तोड़ा दम, जयपुर में मामा की मौत
डिवाइडर से टकराई बाइक, भांजे ने मौके पर तोड़ा दम, जयपुर में मामा की मौत पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया. Published : September 20, 2026 at 10:11 PM IST भरतपुर: जिले के रूपवा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
डिवाइडर से टकराई बाइक, भांजे ने मौके पर तोड़ा दम, जयपुर में मामा की मौत
पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया.
Published : September 20, 2026 at 10:11 PM IST
भरतपुर: जिले के रूपवास कस्बे में रविवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई. भरतपुर मार्ग पर एक होटल के पास करीब सुबह 3 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया. उपचार के दौरान जयपुर में उनकी भी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में रूपवास के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एएसआई खेमचंद ने बताया कि रविवार अलसुबह दुर्घटना की सूचना मिलते ही रूपवास पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो एक बाइक डिवाइडर से टकराई हुई मिली. मौके पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा था.
पढ़ें: Kota Road Accident : निजी स्कूल की बस सीमेंट से भरे ट्रेलर से टकराई, बच्चों में मची अफरा तफरी
तत्काल घायल को एम्बुलेंस की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया. वहीं, मृतक युवक के शव को रूपवास के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
पढ़ें: कुचामन में सड़क हादसा: ROB पर बैरिकेडिंग से टकराई पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
दस्तावेजों से हुई मृतक की पहचान: पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया. सूचना मिलने के बाद परिजन रूपवास पहुंचे और मृतक की पहचान गजेन्द्र सिंह पुत्र बनवारी सिंह, निवासी मोरीपुरा, थाना सरमथुरा, जिला धौलपुर के रूप में हुई. वहीं हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र चिम्मन सिंह, निवासी चन्दरावली, थाना सरमथुरा, जिला धौलपुर के रूप में की गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि गजेन्द्र सिंह और महेंद्र सिंह आपस में मामा-भांजे थे. दोनों फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रूपवास के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
पढ़ें: पूर्व मंत्री चांदना की पत्नी की एसयूवी से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, रिक्शा सवार तीन आए चपेट में...
हादसे में भांजे गजेन्द्र सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था. गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया. जयपुर में उपचार के दौरान महेंद्र सिंह की भी मौत हो गई. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


